Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो डबल मर्डर के दो आरोपी समेत छह डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 17 के पास अपराधियों ने सरे आम अपराधी सज्जाद उर्फ टांडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने जवान रामदेव को भी गोली मारी थी. इलाज के दौरान रामदेव की भी मौत हो गई थी. इस मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू तांती उर्फ भुवन तांती और शत्रुघ्न हांसदा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी मुसाबनी के बेनासोल स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास से उस वक्त की जब दोनों डकैती की योजना बना रहे थे. इसके अलावा पुलिस ने मुसाबनी निवासी भीम मुर्मू, आदित्यपुर निवासी धीरेन महतो, कांड्रा निवासी मुकेश कुमार महतो और राज महतो को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 3 जिंदा गोली, एक चापड़, एक लोहे का कटर, 13,920 रुपए नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-villagers-of-tetrai-panchayat-demand-dc-to-free-ahar-from-encroachment/">पांकी

: तेतराई पंचायत के ग्रामीणों ने डीसी से की आहर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

एक दिन पूर्व ही चोरी की घटना को दिया था अंजाम

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंप हाउस के पास कुछ अपराधी जमा हुए हैं. वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग 8–9 जनवरी की रात ही सुरदा के डीवीसी पावर स्टेशन से कॉपर और एल्युमीनियम की तार की चोरी की थी और दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे. एसएसपी ने बताया कि राजू और शत्रुघ्न एक शातिर अपराधी हैं. दोनो के खिलाफ जिले और आस–पास के थानों में हत्या और डकैती जैसे 8 मामले दर्ज है जबकि शत्रुघ्न के खिलाफ तीन मामले दर्ज है. दोनो ने ही डकैती के लिए नया गैंग तैयार किया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-voter-awareness-van-flagged-off-by-dc/">रांची

डीसी ने मोबाइल चलंत वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

एसएसपी ने बताया कि 8 दिसंबर को मानगो में सज्जाद और टाइगर मोबाइल जवान रामदेव की हत्या में भी राजू और शत्रुघ्न शामिल थे. राजू और पूर्व में गिरफ्तार संजय एक बाइक पर थे जबकि शत्रुघ्न दूसरे बाइक पर मौजूद था. घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनो फरार चल रहे थे. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इसे भी पढ़ें : नारकोटिक्स">https://lagatar.in/jharkhand-polices-dependence-on-other-labs-for-narcotics-testing-will-reduce/">नारकोटिक्स

जांच के लिए झारखंड पुलिस की दूसरे लैब पर निर्भरता होगी कम

बहरागोड़ा : विधायक ने विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bahragora-MLA-Shilanyas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र भवानी देवी उच्च विद्यालय में कक्षा की कमियों को देखते हुए टाटा स्टील की ओर से दो कमरे का भवन निर्माण के लिए विधायक समीर कुमार महंती द्वारा भूमि पूजन सह शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर विधायक ने बताया कि बहुत जल्द ही अपने स्तर से विद्यालय को कंप्यूटर मुहैया कराया जाएगा.साथ ही और दो कमरे का भवन व विद्यार्थियों के लिए शौचालय निर्माण कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/villagers-should-get-benefits-of-government-schemes-rameshwar-oraon/">सरकार

की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले : रामेश्वर उरांव
वहीं चौरंगी में कड़ोरों की लागत से ग्रामीण शिशु उद्यान व विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा. इस मौके पर सत्येन माईती,मिंटू पाल,स्तयवान साउ, बनकाटा मुखिया चैतन्य सिंह मुंडा,मौदा मुखिया पुरुषत्तम सिंह तथा विद्यालय की ओर से प्रधान अध्यापक अनंग दंडपाट, तरणी शंकर साव,समरेस कुमार साव,हरिहर साव,गोपाल खिलाड़ी, विकास पुष्टि,शिवानी मंडल,आनंद बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-voter-awareness-van-flagged-off-by-dc/">रांची

डीसी ने मोबाइल चलंत वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही