Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : देशऊली मागे पूजा स्थल पर निर्माण कार्य का हो समाज ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी हो समाज की आपातकालीन बैठक रविवार को बिरसा स्पोर्टिंग क्लब में हुई. जिसकी अध्यक्षता आदिवासी हो समाज सीतारामडेरा के अध्यक्ष सोनू हेंब्रम ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में स्थित देशऊली मागे पूजा स्थल एवं सांस्कृतिक अखड़ा को छतिग्रस्त होने से बचाना था. इस संबंध में सोनू हेंब्रम ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय का चयन आदर्श विद्यालय के रूप में हुआ है. जिसके कारण स्कूल में तीन रूम बनाने का प्रस्ताव शिक्षा परियोजना की ओर से प्रस्तावित है. रूम के निर्माण के लिए देशऊली मागे पूजा स्थल एवं सांस्कृतिक अखड़ा स्थल को चिन्हित किया गया है. जबकि समाज द्वारा उक्त स्थल पर भवन निर्माण नहीं करने का आग्रह स्कूल प्रबंधन सहित जिला के सभी आला अधिकारियों से किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-united-forum-for-peace-and-justice-formed-will-coordinate-between-government-and-public-on-manipur-ucc-and-public-interest-issues/">जमशेदपुर

: यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का हुआ गठन, मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय

विधायक का आदेश भी नहीं मान रहे पदाधिकारी

यहां तक की विधायक सरयू राय ने भी उक्त स्थल पर निर्माण नहीं करने का निर्देश दिया है. लेकिन पदाधिकारियों द्वारा समाज के आग्रह को ठुकरा दिया गया. वहीं विधायक के निर्देश को भी नही मान कर उक्त स्थल पर ही निर्माण कार्य किए जाने की तैयारी की जा रही है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस मामले पर स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी. जिला प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज किया जाएगा. बैठक में मुख्य रुप से कैरा सुंडी, महावीर सामड, दुर्गामुनी, लता अंजली पाडेया, मंगल हंसदा, हरीश हेमब्रॉम, राहुल बारदा, शांति जमुदा, शंभू मुखी, गोमिया सुंडी, गंगा राम तिर्की, राकेश उरांव, लक्ष्मी नारायण, सुशील सवैया रामू तिर्की, सूरजा बस्के, शिशु टुडू, राजू सिंह, उपेंद्र बानरा, विष्णु बानरा, कोल झारखंड बोदरा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही