Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर रैफ कैंप में मेरी माटी मेरा देश के तहत मिट्टी की गई संग्रहित, वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुंदरनगर स्थित रैफ की 106वीं बटालियन कैंप में सोमवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन नामक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रैफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार उपस्थित थे. [caption id="attachment_730259" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0012.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेहरू युवा केंद्र की प्रतिनिधि को मिट्टी सुपुर्द करते रैफ अधिकारी[/caption] उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आजादी के महत्व को बताया और शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही रैफ का गठन किया गया था, आज भी शांति कायम करने में रैफ अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. कमांडेंट ने कहा कि देशभर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. इसी क्रम में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इसमें वीर नारियों को सम्मनित किया गया है. [caption id="attachment_730250" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230814_112210.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित जवान और स्कूली बच्चे[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-14-couples-performed-collective-rudrabhishek-in-narayan-thakurbari-temple/">चाकुलिया

: नारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में 14 जोड़ियों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

स्कूली बच्चे व ग्रामीण हुए शामिल

समारोह में बड़ी संख्या में कदमडीह और ब्यांगबिल के स्कूली बच्चे, स्थानीय ग्रामीण और रैफ के जवान शामिल थे. इस दौरान शहीद हुए तीन रैफ जवानों की पत्नियों (वीर नारियों) व कई पूर्व जवानों को कमांडेंट ने शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने देश के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया और एक-एक मुट्ठी मिट्टी कलश में एकत्रित की. इस मिट्टी को नेहरू युवा केंद्र की प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया. एकत्रित की गई मिट्टी दिल्ली भेजी जाएगी, जहां कर्तव्य पथ पर `अमृत वाटिका` बनेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार और सच्चिदानंद मिश्र मौजूद थे.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही