Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा करण सिंह घर में खून से लथपथ पड़े हैं. स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे निशांत सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

 

वहीं घायल पिता को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उसकी हमले में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.

 

प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जानलेवा हमला करने के कारणों का पता लगा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही