Search

 
 
 

जमशेदपुर : सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों ने राधा-कृष्ण संग खेली होली, खूब उड़े फूल और गुलाल

 
होली के दिन नशा नहीं करने और हुड़दंग से बचने का पप्पू सरदार ने दिया संदेश Jamshedpur (Anand Mishra) : होली नजदीक आते ही लोगों पर खुमारी छाने लगी है. शुक्रवार को सुंदरनगर स्थित चेशायर होम के विशेष बच्चों (दिव्यागों) ने राधा-कृष्ण, सुदामा और गोपियों संग फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली. होली के गीतों पर स्थानीय कलाकारों के साथ ही विशेष बच्चों तथा उपस्थित लोग भी खूब थिरके. फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और गुलाल उड़ाकर विशेष बच्चे होली के रंग में रंग गए. यह आयोजन हर साल की तरह इस साल भी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार की ओर से किया गया. पप्पू ने अपने चिर-परिचित अंदाज जोकर के वेश में विशेष बच्चों संग होली की खुशियां बांटी. साथ ही होली के दिन नशा नहीं करने, हुड़दंग करने से परहेज तथा राधा-कृष्ण की तरह खुशियां बांटने का संदेश दिया. ल इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-due-to-leopard-trains-will-run-slowly-from-kandra-to-adityapur-station/">आदित्यपुर

: तेंदुआ के कारण कांड्रा से आदित्यपुर स्टेशन तक धीमी गति से चलेगी ट्रेनें
इस अवसर पर होली के गीतों पर विशेष बच्चों संग जोकर बने पप्पू सरदार ने जमकर डांस किया. राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर फूलों की वर्षा तथा माधुरी दीक्षित की तस्वीर पर अबीर गुलाल लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर चेशायर होम की हेड सिस्टर डेजी, सिस्टर रोजली, स्मिता एवं सरिता ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली के रंग खूब बिखरें, लेकिन भाई चारा के साथ, जोर जबरदस्ती रंग किसी को भी नहीं लगायें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-siya-went-to-awadhwa-to-play-holia-with-ram-lala/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला…
उन्होंने कहा कि चेशायर होम के विशेष बच्चों को भी पप्पू सरदार के साथ रंग खेलने के लिए इस दिन का इंतजार रहता हैं. राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेशायर होम में विशेष बच्चों के बीच पहली बार कार्यक्रम कर खुशियां बांट रहे हैं, जिसका सारा श्रेय समाजसेवी पप्पू सरदार को जाता हैं. पप्पू सरदार की ओर से यहां के बच्चों के बीच सुबह का सूखा नाश्ता एवं दोपहर का भोजन (लजीज व्यंजन) वितरण किया गया. तीन घंटे के इस कार्यक्रम में सभी ने जमकर लुत्फ उठाया. इस अवसर पर चेशायर होम की सभी सिस्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holi-milan-function-organized-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही