Search

 
 
 

जमशेदपुर: खंडामौदा पीएमश्री स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 31 जनवरी को सम्मानित होंगे विजेता

जिले के बहरागोड़ा के खंडामौदा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 7 अंतर-विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
 

Jamshedpur: जिले के बहरागोड़ा के खंडामौदा स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 7 अंतर-विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीनी षाड़ंगी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दिवंगत तरापद षाड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन पूर्व शिक्षक मनोरंजन गिरी ने किया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को 31 जनवरी को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा. 

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण जेना, विद्याधर बेरा, मृत्युंजय माईती और ज्योत्स्ना मयी बेरा सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी, रतिकांत सीट, मृणाल कांति घोष, और देवाशीष गिरी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही