Search

 
 
 

धनबादः 8 लेन सड़क पर 3 घंटे चला बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, सोती रही पुलिस

दर्जनों युवक तेज रफ्तार बाइकों पर व्हीलिंग, जिगजैग राइडिंग, ओवरटेकिंग व रेसिंग जैसे जानलेवा करतब करते नजर आए. कई बाइक सवारों ने पीछे युवतियों को बैठाकर भी स्टंट किए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.
 

Dhanbad : धनबाद शहर की सबसे व्यस्त 8 लेन सड़क पर कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं. तेतुलमारी से लेकर सरायढेला गोल बिल्डिंग तक बाइकर्स गैंग ने करीब तीन घंटे खतरनाक स्टंट कर मौत का खेल खेला. हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे समय तक धनबाद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्जनों युवक तेज रफ्तार बाइकों पर व्हीलिंग, जिगजैग राइडिंग, ओवरटेकिंग व रेसिंग जैसे जानलेवा करतब करते नजर आए. कई बाइक सवारों ने पीछे युवतियों को बैठाकर भी स्टंट किए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे और स्टंट देखकर तालियां बजाते दिखे. वहीं, सड़क से गुजर रहे कार, ऑटो व दोपहिया वाहन चालक दहशत में नजर आए. कई लोगों ने जान जोखिम में डालने की बजाय रास्ता बदलना ही बेहतर समझा.

 

गौरतलब है कि 16 जनवरी को लुबी सर्कुलर रोड पर बाइक रेसिंग के दौरान हुए हादसे में चार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी जिसमें 4 से 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उस घटना के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या सख्ती नहीं देखी गई, जिसका नतीजा यह रहा कि बाइकर्स गैंग के हौसले और बुलंद हो गए.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच जाती, तो स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती थी. इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद के ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो देखने के बाद स्टंटबाजों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Uploaded Image

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही