Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में कुत्ता का पिल्ला को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में पिल्ले को लेकर शुरु हुए विवाद में चाकूबाजी की गई. इस घटना में एक पक्ष से अनिता गोंड, आदित्य गोंड और विरेंद्र गोंड घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से मनीष घायल हो गया. घटना के बाद अनिता और आदित्य को टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं विरेंद्र के बाएं हाथ की चार उंगली कट गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-trivenipuram-echoed-with-har-har-mahadev-and-chanting-of-mantras/">रांची

: हर-हर महादेव और मंत्रोच्चार से गूंजा त्रिवेणीपुरम
मामले को लेकर विरेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई, भाभी और भतिजे के साथ घर पर रहता है. रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाला मनीष अचानक धारदार हथियार लेकर घर में घुसा और भाभी पर हमला कर दिया. उसे बचाने के लिए भतिजा पहुंचा तो मनीष ने उसपर भी हमला कर दिया. मनीष ने मंकी कैप पहना हुआ था. इसी बीच मनीष ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उनकी चारों उंगलियां कट गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-death-of-an-army-soldier-who-came-home-on-leave-mourning-in-the-village/">पलामू

: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत, गांव में छाया मातम
वहीं मनीष ने पुलिस को बताया कि उसने एक पिल्ला पाल रखा है जो रविवार सुबह पड़ोसी के घर चला गया था. वह पिल्ले को लेने पड़ोसी के घर गया तो पड़ोसियों ने उसपर हमला कर दिया. पड़ोसी द्वारा ही धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया गया. बीच-बचाव करते हुए पड़ोसी के हाथ से धारदार छीना और उसपर वार कर दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindri-became-rammay-city-festooned-with-saffron-flags/">धनबाद

: राममय हुआ सिंदरी, केसरिया झंडों से पटा शहर

आदित्यपुर : पत्रकार अन्नी अमृता ने जमशेदपुर पश्चिम विस से लड़ेगी चुनाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ANNI-AMRITA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : जमशेदपुर की वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी. वे निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रही हैं. विधानसभा चुनाव आने में अभी कई महीने बाकी हैं और उससे पहले लोकसभा के चुनाव होने हैं. अन्नी अमृता ने कहा कि मुझे अंजाम की परवाह नहीं है, बस अपना प्रयास करना है. बाकी ईश्वर की मर्जी. राजनीति गंदी है, नेता गंदे हैं, ये सब कहना बंद करके बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को राजनीति में आना होगा. सिर्फ आलोचना से बात नहीं बनेगी. बड़ी लकीर खींचनी होगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-flag-march-appealed-not-to-pay-attention-to-rumors/">रांची

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
बेहतर विकल्प होंगे तो जनता भी अपने वोट के चोट से बदलाव कर सकेगी. अन्नी अमृता ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने जनसेवा की है और आगे राजनीति के प्लेटफार्म से भी यही इरादा रखती हैं. राजनीति समाज और देश को आगे बढ़ाने का नाम है न कि लूट खसोट का. अन्नी ने सवाल उठाया कि राजनीति गंदी है या इसे गंदा करने वाले लोग? ये सोचने वाली बात है. बंदूक एक अपराधी भी चलाता है और पुलिस भी, मगर क्या फर्क है? फर्क है इरादे का. इसलिए गलत बंदूक नहीं बल्कि गलत हैं उसका गलत इस्तेमाल करने वाले. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-death-of-an-army-soldier-who-came-home-on-leave-mourning-in-the-village/">पलामू

: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत, गांव में छाया मातम

आदित्यपुर : दिवंगत पार्षद के बेटे-बहू ने घर-घर बांटे दीये

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Diya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार को आयोजित होने वाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. हर तरफ राम भक्तों में अजब उत्साह देखा जा रहा है. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. जगह- जगह तोरण द्वार और विद्युत सज्ज़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. राम नाम के धुन से मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं. सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 में भी राम भक्ति की बयार बह रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-union-minister-arjun-munda-received-grand-welcome-in-tamukpal/">घाटशिला

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का तामुकपाल में हुआ भव्य स्वागत
यहां महावीर नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर में जहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया वहीं दिवंगत पूर्व पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना सिंह एवं पुत्र मनमोहन सिंह वार्ड के लोगों के बीच पांच- पांच दीपक और तेल बांटकर लोगों से अपने- अपने घरों में जलाने की अपील कर रहे हैं. बता दें कि दिवंगत पार्षद का परिवार शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है. लोग उनमें दिवंगत पार्षद की छवि देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-kasturbas-girls-told-dc-sp-sir-water-and-bed-are-not-available-in-summer/">सिमडेगा

: डीसी-एसपी से कस्तूरबा की बच्चियां बोलीं- सर गर्मी में नहीं मिलता पानी और बेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही