Search

 
 
 

जमशेदपुर : घंटो धूप में खड़े होकर ग्रेजुएट कॉलेज में एडमिशन करवाने को मजबूर हैं छात्राएं

 
Jamshedpur (Raj Laxmi) : ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस में नामांकन प्रकिया शुरू है. ऐसे में हर दिन एडमिशन काउंटर पर नामांकन के लिए लंबी कतार लगी रहती है. वहीं, काउंटर के समीप किसी भी तरह के शेड की व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में दाखिले के लिए छात्राएं धूप में घंटो इंतजार करने को मजबूर रहती हैं. इंटर में नामांकन करवाने पहुंची सोनिया कुमारी बताती है कि वह पिछले एक घंटे से फीस की रशीद जमा करने के लिए लाइन में लगी हुई हैं. धूप के कारण यहां खड़ा हो पाना बहुत मुश्किल हो जा रहा है. हालांकि कुछ छात्राएं पहले से ही धूप से बचने के लिए छाता लेकर पहुंची थी. लेकिन शेड की कमी उन्हें भी महसूस हो रही थी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-meets-president-demands-to-declare-national-holiday-on-rath-yatra/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति से मिले कुणाल, रथयात्रा पर की राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

एक साल पहले एआइडीएसओ ने कॉलेज प्रबंधन से कि थी शेड लगवाने की मांग

बता दें कि टाटा स्टील ने पिछले साल ही ग्रेजुएट कॉलेज परिसर का निर्माण कर कॉलेज को सौंपा था. उस समय से ही छात्राओं ने काउंटर के पास शेड की मांग की थी. इसे लेकर एआइडीएसओ छात्र संघ ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा था. लेकिन मांग के बावजूूद इस पर कोई काम नहीं हो सका. इस मामले पर एआइडीएसओ का कहना है कि साल बीत गया लेकिन कॉलेज प्रबंधन के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है. यदि इस मामले में प्रबंधन फिर से बजट का दुखड़ा सुनाती है तो एआइडीएसओ प्रर्दशन को बाध्य होगा. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-shashthi-fast-organized-long-life-children-sahu-tola/">बंदगांव

: साहू टोला में संतान की लंबी आयु के लिए षष्ठी व्रत का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही