Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में खाली कराई गई वर्षों से चल रही स्टेशनरी और किताब दुकान

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर स्थित कैंपस में चल रही किताब और स्टेशनरी की दुकान कैंपस से हटा दी गयी है. इस कैंपस में ये दोनों दुकानें वर्षों से चल रही थीं. इन दोनों दुकानदारों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस देकर खाली कराया गया है. इसके साथ ही इस कैंपस में इंटरमीडिएट सेक्शन में छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देनेवाली एजेंसी को भी नोटिस दिया गया है. जानकारी के अनुसार कंप्यूटर एजेंसी को 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है. इस तिथि तक यदि एजेंसी यहां से अपना सामान नहीं समेटती है, तो ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यथोचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. इसे भी पढ़ें : एलआईसी">https://lagatar.in/lic-increases-stake-in-adani-shares-congress-furious-says-insurance-company-is-being-forced/">एलआईसी

ने Adani के शेयरों में बढाई हिस्सेदारी, कांग्रेस भड़की, कहा, बीमा कंपनी को धन लगाने को विवश किया जा रहा है

कैंटीन को हटाने का नोटिस, मामला पहुंचा कोर्ट

दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में कैंटीन का संचालन करनेवाली अंजू पांडेय को भी नोटिस दिया है. यह नोटिस कैंटीन संचालक को पूर्व में ही दिया गया था, जिसके बाद कैंटीन संचालक अंजू पांडेय ने बताया कि अब उन्होंने न्यायालय की शरण ले ली है. उनका बकाया 1 लाख 9 हजार रुपये के आसपास है, जबकि उन्हें 50 हजार रुपये का ही चेक भुगतान किया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही