Search

Jharkhand T20 cricket League : जमशेदपुर स्टीलर्स ने रांची टाइटंस को 3 विकेट से हराया

Ranchi: लीग मैचेस के अंतर्गत खेले गए एक बेहद रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने रांची टाइटंस को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है. रांची टाइटंस द्वारा दिए गए 120 रनों के लक्ष्य को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 17.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. रांची टाइटंस की ओर से सौरभ शेखर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके.

 


इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रांची टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 19.4 ओवरों में मात्र 119 रनों पर ही सिमट गई. टीम के शीर्ष बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए, जहां शेखर मोहन शून्य, आर्यन हुड्डा 2 रन और श्रेष्ठ शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद मध्यक्रम में सत्या सेतु ने सर्वाधिक 39 रनों (31 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) की जुझारू पारी खेली. उनका साथ देते हुए आयुष भारद्वाज ने 17 रन और कप्तान राजदीप सिंह ने तेज तर्रार 30 रन (20 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) बनाए. जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से हर्ष राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि साहिल राज और सनम कुमार सिंह को 2-2 सफलताएं मिलीं.

 


जवाब में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमशेदपुर स्टीलर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उनके 3 विकेट महज 39 रन पर गिर गए. इसके बाद कप्तान कुमार देवव्रत ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रनों की संयमित पारी खेली. उनके साथ आदर्श गिरी ने भी 27 रन (23 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम की जीत की राह आसान की. अंत में मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने नाबाद 7 रन बनाकर टीम को 17.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी. रांची टाइटंस के गेंदबाज सौरभ शेखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस अनुराग मुंडा को 2 विकेट मिले, लेकिन अन्य गेंदबाजों से सहयोग न मिलने के कारण वे अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//