Search

 
 
 

जमशेदपुर: छेड़खानी करने से मना करने पर किया पत्थर से हमला

 
Jamshedpur (Ashok kumar) :  सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर के रहने वाले रमेश गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी करने से मना करने पर उसका ही पड़ोसी सूरज हरपाल ने पत्थर से हमला करके बुधवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद रमेश को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वह मामले की शिकायत को लेकर पहले सोनारी थाना और फिर बाद में एसएसपी कार्यालय भी पहुंचा. उसके सात बस्ती के लोग भी पहुंचे हुये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-2000s-joga-rao-dudhai-yadav-and-bhim-mahli-were-in-discussion-the-police-did-not-recognize/">जमशेदपुर:

 2000 के दशक में जोगा राव, दुधई यादव और भीम माहली था चर्चा में, पहचानती नहीं थी पुलिस

छेड़खानी का केस उठाने की दे रहा था धमकी

रमेश गुप्ता का कहना है कि उसने पत्नी के साथ छेड़खानी की थी, तब सोनारी थाने में घटना की लिखित शिकायत की थी. सूरज को इसकी जानकारी मिलने पर वह बार-बार केस उठाने की धमकी दे रहा था. उसने जब केस नहीं उठाया तब सूरज ने योजना बनाकर उसपर पत्थर से हमला कर दिया. घटना में रमेश के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. रमेश ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उसने इसकी कॉपी भी एसएसपी और सोनारी थाने  में जाकर उपलब्ध करवाया है. इसे भी पढ़ें : 1993">https://lagatar.in/jamshedpur-was-shaken-after-the-murder-of-vg-gopal-in-1993/">1993

के दशक में वीजी गोपाल की हत्या के बाद दहल गया था जमशेदपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही