Search

 
 
 

जमशेदपुरः MGM अस्पताल में पानी की किल्लत पर सख्ती, अब अधीक्षक करेंगे टैंकरों की गिनती

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को पानी की किल्लत से राहत दिलाने के लिए अब अधीक्षक खुद मोर्चा संभालेंगे. प्राचार्य के निर्देश पर नगर निगम द्वारा रोजाना भेजे जाने वाले पानी के 10 टैंकरों की सुबह और शाम दोनों पालियों में गिनती की जाएगी.
 
एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुल.

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को पानी की किल्लत से राहत दिलाने के लिए अब अधीक्षक खुद मोर्चा संभालेंगे. प्राचार्य के निर्देश पर नगर निगम द्वारा रोजाना भेजे जाने वाले पानी के 10 टैंकरों की सुबह और शाम दोनों पालियों में गिनती की जाएगी. अधीक्षक को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि तय संख्या में टैंकर अस्पताल पहुंच रहे हैं या नहीं.

 

हाल के दिनों में अस्पताल में पानी की भारी किल्लत देखने को मिली थी. टैंकरों की कम आवाजाही के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसे देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है.

 

 

अस्पताल प्रबंधन व नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने अस्पताल को रोजाना 10 टैंकर पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. अब यदि टैंकर समय पर नहीं पहुंचते हैं या उनकी संख्या कम रहती है, तो अधीक्षक तुरंत इसकी सूचना प्राचार्य के माध्यम से नगर निगम को देंगे. इससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सकेगा और वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी.

 

अस्पताल में पानी की कमी का सबसे ज्यादा असर दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ता है. उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे इलाज भी प्रभावित होता है. प्रबंधन की इस पहल से उम्मीद है कि अब टैंकरों की नियमित निगरानी से अस्पताल के वाटर टैंक खाली नहीं रहेंगे और मरीजों को राहत मिलेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही