Search

 
 
 

मौसम अलर्टः झारखंड में 5 दिनों में 7 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा. हालांकि अभी तापमान सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन इसके तेजी से बढ़ने की संभावना है.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Ranchi : झारखंड में आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा. हालांकि अभी तापमान सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन इसके तेजी से बढ़ने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटे में सरायकेला राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

 

अन्य जिलों की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, जमशेदपुर में 33.3 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.4 डिग्री, बोकारो थर्मल में 32.5 डिग्री, चाईबासा में 33.8 डिग्री, खूंटी में 30.9 डिग्री, लोहरदगा में 29.5 डिग्री, लातेहार में 26.2 डिग्री व पाकुड़ में 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल तक राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. रांची में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा रिकॉर्ड किया गया. 14 अप्रैल तक यह बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार व आसपास के इलाकों में ऊपरी वायु चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है, जिसका असर मौसम पर पड़ रहा है. फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही