Search

सीएम से मिले सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, छऊ महोत्सव में किया आमंत्रित

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की.इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 11 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा.

 

 

भेंट के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यह सांस्कृतिक महोत्सव भव्य और सफल हो सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//