Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में सतरंग के तहत आयोजित हुआ "स्ट्रोक्स एवं विचारवार"

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में स्पार्क (सोसायटी फॉर प्रोमोटिंग आर्ट एंड कल्चर) छात्र मंच ने स्ट्रोक्स एवं विचार वार प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बढ़ावा देना एवं छात्रों में बौद्धिक क्षमता को विकसित करना है. साथ ही छात्रों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. निर्णायक मंडली में अनूप सिन्हा शामिल थे जो कि स्ट्रोक-पेंटिंग और स्केचिंग एवं रचना महतो ने रंगोली और फेस पेंटिंग के लिए निर्णय सुनाया. विचार वार हिन्दी के निर्णय लेने के लिए डॉ. शैलेंद्र अस्थाना और वरुण प्रभात ने अपनी भूमिका निभाई. वहीं विचार वार अंग्रेजी के लिए रिया बासु और अदिति चैटर्जी ने तथा उर्दू के लिए डॉ. एस इफ्तेखार नबी ने अपना निर्णय दिया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-roots-of-bushes-growing-in-the-forest-become-a-source-of-income-for-the-villagers/">तांतनगर

: जंगल में उगी झाड़ियों का जड़ ग्रामीणों के लिए बना आय का स्त्रोत

अंग्रेजी विचार वार में इशरत नाज और वैष्णवी कुमारी ने प्रथम स्थान पर

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीशा सरकार, द्वितीय स्थान इंशीराह ने प्राप्त किया. फेस पेंटिंग में प्रथम सुभारनजन डांडिया और कनिष्क दे की जोड़ी ने एवं द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी और महक कुमारी की जोड़ी ने प्राप्त की. वही विचार वार हिंदी में प्रथम स्थान सौरभ सिन्हा और लक्ष्मी राम मुर्मू, हर्ष झा और मुस्कान कुमारी की जोड़ी एवं स्नेहा गोराई और राजवर्धन की जोड़ी ने भी द्वितीय स्थान ही प्राप्त किया है. अंग्रेजी विचार वार में इशरत नाज और वैष्णवी कुमारी ने प्रथम स्थान वहीं दूसरे स्थान पर मोबिना बेगम और शाइस्ता अंबर ने प्राप्त किया. उर्दू विचार वार में मोहम्मद मिन्नतुल्लाह और सफदर हारून को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-arrived-to-investigate-the-case-of-stone-pelting-in-hanuman-temple/">चांडिल

: हनुमान मंदिर में पत्थलगड़ी करने के मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही