Search

 
 
 

जमशेदपुर : छात्रों को मिले सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए तैयारी व सफलता के टिप्स

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नाज के सहयोग से नवोदय के पूर्व विद्यार्थियों ने रविवार को एक वेबिनार का आयोजन किया. इसमें गम्हरिया क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भारत के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूईटी-यूजी 2024 परीक्षा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सीयूईटी परीक्षा का पूरा विवरण, जिसमें पात्रता, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र प्रारूप, अंकन विधि, आवेदन प्रक्रिया, और काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-is-investing-in-down-stream-chandrasekaran/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम में कर रही है निवेश : चंद्रशेखरन
सीयूईटी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम रणनीतियां, जिसमें समय प्रबंधन, प्रश्न पत्रों का विश्लेषण, अभ्यास परीक्षाएं, और टिप्स और ट्रिक्स पर चर्चा की.पूर्व छात्रों ने बताया कि सीयूईटी परीक्षा के बाद के विकल्प एवं भारत के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी दी, जिसमें उनके कोर्सेज, फीस, प्लेसमेंट, और रैंकिंग शामिल हैं. इस दौरान बच्चों को अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के बारे भी बताया गया. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/deposited-rs-500-500-twice-for-job-candidates-have-been-waiting-for-exam-for-8-months/">नौकरी

के लिए दो बार 500-500 जमा किये, 8 महीने से परीक्षा के इंतजार में हैं अभ्यर्थी
दो घंटे का यह वेबनार उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित हुआ, जो सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं या जो इस परीक्षा के बारे में अधिक जानना चाहते हैं. इस वेबनार का उद्देश्य भारत के युवा छात्रों को सीयूईटी परीक्षा के बारे में जागरूक और प्रेरित करना था, जो उनके शैक्षिक और कैरियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी. इस वेबनार के दौरान, छात्रों के सभी संदेहों और प्रश्नों का उत्तर दिया गया और उनको एक मौका मिला अपने साथी उम्मीदवारों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का. इस दौरान देश के अलग-अलग नामी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी व नवोदय विद्यालय के शिक्षक विशेषज्ञों के रूप में जुड़े, प्रतिभागियों के रूप 12वीं कक्षा में पढ़ रहे 300 से अधिक विद्यार्थी जुड़े. वेबिनार में सभी बच्चों को आश्वासन दिया गया कि टीम बच्चों को मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. साथ ही आगे भी इसी तरह का वेबिनार का आयोजन किया जाता रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही