Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों की ओर से फायर चैट इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूसी इंडिया के अध्यक्ष संजीव कृष्ण मौजूद थे. एक्सएलआरआइ की छात्रा शिल्पिता पाणिग्रही ने उद्घाटन भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अंकित अग्रवाल के साथ संजीव कृष्ण से मैनेजमेंट के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई सवाल किए. इसका संजीव कृष्ण ने बखूबी जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से किसी भी फर्म या कंपनी में सफल लीडर बनने के क्या-क्या गुर हो सकते हैं, इससे जुड़ी बातें प्रस्तुत की. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-bjp-wants-to-divide-the-country-on-the-basis-of-religion-and-language-rahul/">भारत
जोड़ो यात्रा : धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटना चाहती है बीजेपी : राहुल
: अखाड़ा स्थलों से निकाला गया करमा डाल विसर्जन जुलूस, जमकर थिरके लोग
जोड़ो यात्रा : धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटना चाहती है बीजेपी : राहुल
फ्यूचर लीडर को दिए सफल होने के तीन मंत्र
इस दौरान पीडब्ल्यूसी इंडिया के कार्य करने के तरीकों से भी सभी को अवगत कराया गया. अपने संबोधन में संजीव कृष्ण ने आज के दौर में फ्यूचर लीडर को सफल होने के तीन मंत्र दिये. कहा कि यूथ में रिस्क लेने की क्षमता को ज्यादा से ज्यादा विकसित करने की आवश्यकता है. साथ ही उन्हें कैरियर में आने वाले फेलियर से डरने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है. अपने हर फेलियर से सीखें, और फिर आगे बढ़ें. कहा कि गिरता वही है जो दौड़ता है. असफलता को स्वीकारने की हिम्मत रखने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-immersion-procession-was-taken-out-from-the-arena-sites-people-trembled-fiercely/">चक्रधरपुर: अखाड़ा स्थलों से निकाला गया करमा डाल विसर्जन जुलूस, जमकर थिरके लोग
Leave a Comment