Search

 
 
 

जमशेदपुर : रक्षाबंधन के कारण डाककर्मियों की रविवार व मुहर्रम की छुट्टी रद्द

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डाक विभाग ने डाक कर्मचारियों की रक्षाबंधन और मुहर्रम की छुट्टी रद्द कर दी है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सरहदों पर मां भारती की रक्षा में तैनात भाइयों सहित देश के दूर दराज क्षेत्रों में कार्यरत भाइयों की कलाई सूनी न रह जाए. डाक विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित नोटिस जारी कर दिया है. देश के दूर दराज क्षेत्रों में आज भी भारतीय डाक विभाग के कर्मी जिम्मेवारी के साथ लोगों तक पत्र व संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-talks-between-villagers-and-sail-management-in-sail-guest-house-regarding-various-issues/">मनोहरपुर

: विभिन्न मुद्दों को लेकर सेल गेस्ट हाउस में ग्रामीणों और सेल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता
सभी बहनों की चाहत होती है कि समय पर भाइयों तक राखी पहुंच जाए. भाइयों को भी अपनी बहनों की राखी का इंतजार रहता है. इस दौरान दो दिन की छुट्टी रहने का कारण समय पर भाइयों तक राखी नहीं पहुंचने के अंदेशा को देखते हुए डाक विभाग ने 7 अगस्त और 9 अगस्त मुहर्रम की छुट्टी रद्द कर दी है. इस संबंध में डाक अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी डाक घरों, रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) और डाक वैन सर्विस को सूचना दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही