Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर रामदास भट्टा गुरूद्वारा में बैशाखी पर सन्नी भांगड़ा ग्रूप ने प्रस्तूत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बैशाखी के मौके पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्टा गुरूद्वारा मैदान में सन्नी भांगड़ा ग्रूप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किया गया. जिसमें जमकर लोग थिरके तथा नव वर्ष का स्वागत किया. गुरूद्वारा के प्रधान बलवीर सिंह बल्ली ने बताया कि बैशाखी के दिन खालसा का सृजन हुआ था. जिसके बाद से बैशाखी को कौमी त्योवहार का दर्जा मिला. यह दिन किसानों के परिश्रम की पूर्णता का दिन है. इस दिन से गेंहूं की फसल की कटाई प्रारंभ हो जाती है. उसकी खुशी में किसान नाच-गान करके खुशियां मनाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-on-national-curriculum-framework-foundational-stage-2022-organized-at-govind-vidyalaya-tamoliya/">जमशेदपुर

: गोविंद विद्यालय तमोलिया में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा फॉउंडेशनल स्टेज-2022 पर सेमिनार आयोजित

तीन दिवसीय अखंड पाठ का हुआ समापन

गुरूशरण सिंह ने बताया कि बैशाखी के मद्देनजर रामदास भट्टा गुरूद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया. अखंड पाठ के समापन के बाद कीर्तन दरबारा सजाया गया. उसके बाद दोपहर में गुरू का अटूट लंगर चला. लंगर में हर समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, देवेन्दर सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य का सराहनीय योगदार रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-essay-and-quiz-competition-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar/">चाईबासा

: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही