Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंजा सूर्यधाम

  • शिवभक्तों संग पैदल जल लेकर रघुवर दास पहुंचे सूर्यधाम
  • सुल्तानगंज से आए गंगाजल से हजारों शिवभक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से सावन माह के तीसरी सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई. जलाभिषेक यात्रा मे पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल हुए. यात्रा में मंदिर समिति के सदस्यों के संग 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट से कलश में सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल को लेकर हरि मैदान से भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा के बीच पैदल यात्रा करते हुए सूर्यधाम शिवालय पहुंचे तथा जलाभिषेक किया. पैदल नंगे पाव यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में राज्यपाल रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-when-will-the-bridge-on-ponga-usruiya-river-be-built/">Kiriburu

: आखिर कब बनेगी पोंगा-उसरुईया नदी पर पुल!

11 सदस्यीय पंडितों के समूह ने जलाभिषेक का कराया संकल्प

इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर समेत सम्पूर्ण झारखंड एवं ओडिशा वासियों के सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की. इससे पहले, बारीडीह हरि मंदिर मैदान में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा पवित्र गंगाजल के जलाभिषेक का संकल्प कराया गया. यात्रा में शामिल महिलाओं ने गेरुवा वस्त्र तो पुरुषों ने गेरुवा गमछा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज लेकर यात्रा की शोभा बढ़ायी. बारीडीह हरि मंदिर मैदान में हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष सुनाई देने लगे थे. हजारों की संख्या में कतारबद्ध महिलाएं, बुर्जुग, बच्चे बाबा भोलेनाथ के शीघ्र दर्शन को उत्साहित थे. भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा पूरे यात्रा को बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित रूप दिया गया था. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर परिसर के अंदर और बाहर में बड़े पंखे और पूरे रास्ते में जगह-जगह शीतल पेय के काउंटर लगाए गए थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rudrabhishek-organized-in-rambha-educational-institute-distribution-of-khichdi-food/">Jamshedpur

: रंभा शैक्षणिक संस्थान में रुद्राभिषेक का आयोजन, खिचड़ी भोग का वितरण

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जलाभिषेक के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर कमिटी की ओर से सोन मंडप परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी. जिसमें 20 काउंटर पर प्रसाद तथा 15 काउंटर पर पानी की व्यवस्था थी. प्रसाद के रूप में पूरी, आलू-चना की सब्जी एवं देशी घी से बने हलवा को परोसा गया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-chairman-of-the-question-and-attention-committee-of-jharkhand-assembly-held-a-review-meeting/">Adityapur

: झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति ने की समीक्षा बैठक

बनारस की तर्ज पर हुई दिव्य महाआरती

सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट पर मंगलवार संध्या बनारस से आये 15 सदस्यीय टीम द्वारा प्रख्यात गंगा आरती की तर्ज पर पूरे विधि विधान के साथ महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की. इस दौरान शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि और महाआरती के बीच पूरे तालाब परिसर में फैले जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होंगे. सूर्य मंदिर समिति की ओर से इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही