: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आरक्षण की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर दिया धरना
को-ऑपरेटिव और एबीएम कॉलेज में कोई निर्णय नहीं
चूंकि यूजीसी की गाइलडाइन और नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों के मुताबिक डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट को अलग किया जाना है. इसे लेकर कुछ कॉलेज इंडमीडिएट (11वीं) में एडमिशन लेने को लेकर अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. वहां एडमिशन को लेकर अभी कुछ ठोस निर्णय नहीं हो सका है. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल कॉलेज वेट एंड वाच की स्थिति में है. तीन-चार दिनों में यदि सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन प्राप्त होता है, तो उसका अनुपालन किया जायेगा. अन्यथा पूर्ववत एडमिशन लिये जाने पर विचार किया जायेगा. कमोबेश यही स्थिति गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में भी है. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने बताया कि इंटमीडिएट में एडमिशन को लेकर नयी शिक्षा नीति-2020 के मद्देनजर जैक से गाइडलाइन मांगा गया है. जबतक गाइडलाइन प्राप्त नहीं होता है, कुछ नहीं कहा जा सकता है. इसके अलावा यह भी देखा जायेगा कि अन्य कॉलेज जैसा करेंगे, वैसा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/chhavi-ranjans-petition-rejected-will-be-able-to-meet-wife-and-child-only-according-to-jail-manual/">IASछवि रंजन की याचिका खारिज, पत्नी-बच्ची से जेल मेनुअल के मुताबिक ही मिल पायेंगे
एलबीएसएम में तैयारी, ग्रेजुएट कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन व कटऑफ तय
जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर ली गयी है. कॉलेज प्रशासन को इंटर कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट का इंतजार है. चूंकि इंटरमीडिएट में एडमिशन को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई नया गाइडलाइन नहीं आया है. अतः इंटमीडिएट में भी नये एडमिशन की तैयारी की गयी है. वहीं साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज ऑफ वीमेन की प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल ने बताया कि एडमिशन को लेकर आज ही उन्होंने मीटिंग की है. ग्रेजुएट कॉलेज में इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस का वितरण नहीं किया जायेगा, बल्कि ऑनलाइन आवेन करना होगा. कॉलेज की ओर से इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए कटऑफ भी तय कर लिया गया है. डॉ खंडेलवाल ने बताया कि कॉमर्स में एडमिशन के लिए कम से कम 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. जबकि आर्ट्स में एडमिशन के लिए 65 और साइंस में एडमिशन के लिए 60 प्रतिशत प्राप्तांक अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-president-draupadi-murmu-offered-prayers-at-baba-mandir-governor-cp-radhakrishnan-received-him-at-the-airport/">देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना, एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की आगवानी
Leave a Comment