Search

जमशेदपुर : यूपीएससी में जमशेदपुर की स्वाति को 17वां रैंक, बनी झारखंड टॉपर

Jamshedpur (Anand Mishra) : यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बेटी स्वाति शर्मा ने देश में 17वां स्थान और झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य और शहर का नाम रौशन किया है. स्वाति शर्मा कालिका नगर मानगोवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री है. स्वाति शर्मा ने बताया कि उसने यूपीएससी में 17वां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है. पिता सेना में थे. इस वजह से उसकी पढ़ाई देश के कई राज्यों के शहरों में हुई है. स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए उसने जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी में नामांकन लिया. इसके बाद 2019 में बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान से एमए किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-singhbhum-are-demanding-5-years-accounts-from-bjp-candidate-geeta-koda-lakshmi-suren/">चाईबासा

: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से सिंहभूम की जनता 5 साल का हिसाब मांग रही : लक्ष्मी सुरेन

किसी कोचिंग संस्थान में नहीं लिया नामांकन, खुद की तैयारी

स्वाति शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि में परिजनों एवं शिक्षकों का हाथ बताते हुए कहा कि उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान में नामांकन नहीं ली. हां इसके लिए वर्ष 2022 में दिल्ली गई थी. वहां जाकर विभिन्न कोचिंग संस्थानों का टेस्ट सीरीज लिया और वहां जहां भी साप्ताहिक टेस्ट होता था, उसमें वह भाग लेती थी. वर्ष 2022 नवंबर से 2023 मई तक वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी की. इस कारण सफलता की ऊंचाई को छूने में सफल हो पाई. पूरा डेढ़ साल सिर्फ यूपीएससी पर केंद्रित था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-more-than-100-accounts-frozen-in-bank-of-india-chirkunda-account-holders-worried/">धनबाद

: बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा में 100 से अधिक खाता फ्रिज, खाताधारक परेशान

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

स्वाति शर्मा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि परीक्षा में असफलता से घबराना नहीं है. यूपीएससी की वर्तमान सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली. पहले प्रयास में तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई. दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा तो उत्तीर्ण हुई, लेकिन उसके बाद की परीक्षाओं में वह उत्तीर्ण नहीं हुई. तीसरी बार प्रारंभिक परीक्षा 2023 मई को दी थी. इसका रिजल्ट जून में आया था. उसके बाद सितंबर में मेंस हुआ था. साक्षात्कार 2024 जनवरी में हुआ था. वह पेंटिंग की शौकीन है और मूवी देखना भी पसंद है. इंटरनेट मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें वह एक्टिव है. उनका कहना है कि सकारात्मक कार्यों के लिए इसका उपयोग जरूरी है, यह आज के समय के लिए आवश्यक भी है, लेकिन इसे आदत नहीं बनाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-more-than-100-accounts-frozen-in-bank-of-india-chirkunda-account-holders-worried/">धनबाद

: बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा में 100 से अधिक खाता फ्रिज, खाताधारक परेशान

टाटा स्टील कर्मचारी के पुत्र को मिला यूपीएससी में 272वां रैंक

[caption id="attachment_874435" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/JSR-Harshit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हर्षित वर्मा.[/caption] Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा स्टील के कर्मचारी समर कुमार के बड़े बेटे हर्षित वर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 272वां रैंक हासिल किया है. वे आइपीएस बन सकेंगे. समर कुमार जमशेदपुर के कदमा प्रकृति विहार निवासी और टाटा स्टील के सिंटर प्लांट 3 में सीनियर एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं. हर्षित वर्मा वर्तमान में बंगलुरु की एक इंजीनियरिंग कंपनी एरकिसियम में कार्यरत हैं. उनकी मां गृहिणी तथा छोटा भाई बंगलुरु में गुगल के लिए काम करता है. इसे भी पढ़ें : इंडी">https://lagatar.in/indi-alliance-leaders-are-plotting-a-big-incident-against-pm-modi-pratul-shahdev/">इंडी

गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिशः प्रतुल शाहदेव
हर्षित वर्मा ने बीआइटी मेसरा से इंजीनयििरंग की डिग्री प्राप्त की है. यह परिवार मूलतः कटिहार का रहने वाला है. हर्षित की स्कूली शिक्षा कदमा स्थित डीबीएमएस के मेन ब्रांच में हुई है. वहां से मैट्रिक और इंटर पास करने के बाद बीआइटी मेसरा से बीटेक की पढ़ाई की. उसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते हुए यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-1932-a-procession-led-by-jhanda-mahato-reached-hazaribagh-city/">1932

में पहली बार झंडा महतो के नेतृत्व में जुलूस पहुंचा था हजारीबाग शहर

जमशेदपुर : यूपीएससी में शहर के ऋत्विक को मिला 520वां रैंक

Jamshedpur (Anand Mishra) : लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 520वां रैंक हासिल किया है. ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. इससे पूर्व ऋत्विक का चयन बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी हो चुका था. विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं. इसे भी पढ़ेें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-beautiful-tableau-on-ram-navami-in-dav-school/">रामगढ़

: डीएवी स्कूल में रामनवमी पर मनमोहक झांकी
ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है. उल्लेखनीय है कि ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29वां रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें : इंडी">https://lagatar.in/indi-alliance-leaders-are-plotting-a-big-incident-against-pm-modi-pratul-shahdev/">इंडी

गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिशः प्रतुल शाहदेव

कपाली निवासी शिक्षक के पुत्र आतिफ को मिला 819वां रैंक

[caption id="attachment_874436" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/JSR-ATIF.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपने परिवा के साथ आतिफ.[/caption] Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर के होनहार बेटे आतिफ वकार ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर पूरे कपाली एवं जमशेदपुर का नाम रौशन किया है. जमशेदपूर से सटे कपाली के खुर्शीद इकराम और महजबीन अख़्तर के पुत्र आतिफ ने 819वां रैंक हासिल किया है. आतिफ ने इससे पहले पीछले साल बीपीएससी परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उनका बीडीओ जहानाबाद के पद पर चयन हुआ था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-singhbhum-are-demanding-5-years-accounts-from-bjp-candidate-geeta-koda-lakshmi-suren/">चाईबासा

: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से सिंहभूम की जनता 5 साल का हिसाब मांग रही : लक्ष्मी सुरेन
उनके पिता खुर्सीद इकराम बोड़ाम में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. आतिफ की एक बहन आरिफा गयनेकोलोगिस्ट और दूसरी बहन डाक्टर फौजिया एमडी पैथोलॉजी है. भाई शाकिब हाफिज ए कुरान समेत बीटेक पास आउट है और मां महजबीं अख्तर कबिरिया उर्दू स्कूल की रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर है. आतिफ वकार ने अपनी प्रांभिक शिक्षा केरला पब्लिक स्कूल मानगो से हासिल की है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp