Search

 
 
 

जमशेदपुर: रोहित पासवान की हत्या में टकेला 24 घंटे की रिमांड पर

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सोनारी में रोहित पासवान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सात माह बाद कोर्ट में संतोष ठाकुर उर्फ टकेला के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे 24 घंटे की रिमांड पर लिया है. रिमांड की अवधि मंगलवार को पूरी हो रही है और पुलिस पूछताछ के बाद उसे घाघीडीह जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मामले का अन्य आरोपी सन्नी कर्मकार अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. टकेला और सन्नी के घर पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिछले दिनों इस्तेहार भी चस्पा किया था. इसके बाद पुलिस कुर्की करने की कार्रवाई करती. मामले में सन्नी के घर पर पुलिस कभी भी कुर्की कर सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sonari-police-raid-in-ranchi-arrested-accused-absconding-for-three-years/">जमशेदपुर:

सोनारी पुलिस का रांची में छापा, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

रविदास और हेते गैंग में होता रहा है कि टकराव

सोनारी का रविगास और हेते गैंग अपना अलग-अलग वर्चस्व बनाये हुये है. सियाल गैंग पर 21 दिसंबर 2021 को फायरिंग करने के मामले में हेते गैंग के संतोष ठाकुर को पुलिस ने 24 घंटे का रिमांड पर लिया है. घटना के दिन रविदास गैंग का रोहित पासवान जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद अपने घर पर था. इस बीच ही आधी रात को हेते गैंग के लोग पहुंचे थे और जबरन घर का दरवाजा खुलवाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

दोनों पक्षों की ओर से कराया गया था मामला दर्ज

घटना के बाद हेते और रविदास गैंग की ओर से अलग-अलग मामला सोनारी थाने में दर्ज कराया गया था. घटना के दिन एक महिला के हाथ पर भी गोली लगी थी. मामले में दोनों पक्षों की ओर से 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. रविदास अभी एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया है. ऐसे में पुलिस को पूरी तरह से चौकन्ना रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-caught-fire-in-kadma-neighbor-accused/">जमशेदपुर:

कदमा में कार में लगी आग, पड़ोसी पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही