Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षिकाओं के बीच मारपीट मामले में कुलपति से मिले टाकू अध्यक्ष, आरोपी शिक्षिका के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती ने बुधवार को चाईबासा में प्रभारी कुलपति सह कोल्हान आयुक्त से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुलपति मनोज कुमार से द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका डॉ रश्मि कुमारी पर आवश्यकता आधारित शिक्षिका डॉ पूजा सिन्हा द्वारा हमला किये जाने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने इस हमले को जानलेवा बताया. उन्होंने प्रभारी कुलपति को यह भी बताया कि डॉ पूजा सिन्हा घाटशिला कॉलेज में थीं, तब भी उनके खिलाफ आरोप लगे थे और उसकी जांच हुई थी. बावजूद विश्विद्यालय की जांच समिति द्वारा उस पर लीपापोती कर दी गयी. डॉ भारती ने प्रभारी कुलपति को संघ द्वारा प्रस्तावित मांगों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-ljp-leader-of-paras-faction-murdered-in-gaya-gt-road-jammed-in-protest/">बिहार

: गया में पारस गुट के लोजपा नेता की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम
डॉ भारती ने प्रभारी कुलपति से विश्विद्यालय की ओर से जांच कराने की मांग की गयी है. साथ ही कहा गया है कि उक्त जांच रिपोर्ट में घाटशिला कॉलेज की जांच रिपोर्ट को भी सम्मिलित किया जाय. साथ ही कहा है कि ग्रेजुएट कॉलेज में डॉ पूजा सिन्हा की पदस्थापना के समय जो भी प्राचार्य रहें हों उनसे भी आरोपी शिक्षिका की गतिविधि और व्यवहार के बारे में जानकारी लेकर रिपोर्ट में शामिल किया जाय. संघ की ओर से बताया गया है कि इस पर प्रभारी कुलपति मनोज कुमार ने कहा है कि इस पर वह विचार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि डॉ रश्मि कुमारी एसएसपी से मिलकर प्राथमिकी पर कार्रवाई करवाने का प्रयास करें. उन्होंने यह भी कहा है कि यह क्रिमिनल गतिविधि है. इस मामले को उसी तरीके से निपटाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही