Search

 
 
 

जमशेदपुर : कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए काम करेगी टाटा स्टील व ऑस्ट्रेलिया की कंपनी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माताओं में से एक टाटा स्टील ने स्टील निर्माण में उत्सर्जन को कम करने के लिए आस्ट्रेलिया की कंपनी वैनेडियम डेवलपर टेक्नोलॉजी मेटल्स ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड के साथ करार किया है. इस कंपनी के साथ मिलकर टाटा स्टील संयुक्त रूप से उत्सर्जन को रोकने के लिए अध्ययन करेगी और उत्सर्जन रोकने के तरीकों पर काम होगा. इससे जमशेदपुर का पर्यावरण और बेहतर बनेगा. टाटा स्टील शहर के पर्यावरण को अच्छा बनाने के काम में जुट गई है. ऑस्ट्रेलिया की कंपनी के साथ करार इसका पहला कदम है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-on-october-12-in-balijuri-panchayat-bhawan-the-government-will-organize-the-program-at-your-door/">गुड़ाबांदा

: 12 अक्टूबर को बालिजुड़ी पंचायत भवन में होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पांच सालों के लिए किया गया है करार

गौरतलब है कि टाटा स्टील साल 2045 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है. इसके लिए ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटीज एक्सचेंज लिमिटेड में टेक्नोलॉजी मेटल्स ऑस्ट्रेलिया की फाइलिंग के अनुसार दोनों कंपनियों ने एक करार पर हस्ताक्षर किया है. इसके अनुसार दोनों कंपनियां डाउनस्ट्रीम वैनेडियम प्रोसेसिंग के लिए जरूरी आवश्यकता और संभावनाओं पर मंथन करेगी. साथ ही दोनों कंपनियां टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट में संभावित निवेश पर भी विचार कर रही है. टेक्नोलॉजी मेटल ऑस्ट्रेलिया की फाइल के अनुसार यह करार पांच साल के लिए है. लेकिन समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां इस करार को 5 साल से पहले भी खत्म कर सकती है.  इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-fired-on-journalist-got-two-bullets/">पटना

: पत्रकार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगी

यह डील ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी व पर्यावरण को बेहतर बनाएगी : राजीव मुखर्जी

वहीं, टेक्नोलॉजी मेटल ऑस्ट्रेलिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि टाटा स्टील के साथ साझेदारी करने के साथ ही कार्बन उत्सर्जन को जीरो बनाने का काम तेजी से आगा बढ़ेगा. विदित हो कि पूरा विश्व उत्सर्जन की तरफ बढ़ रहा है. टाटा स्टील इसमें एक अहम योगदान दे सकती है. टाटा स्टील के रणनीतिक खरीद उपाध्यक्ष राजीव मुखर्जी का मानना है कि यह डील ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी और पर्यावरण को बेहतर बनाएगी. अधिकारियों का कहना है कि टाटा स्टील की स्टील मेकिंग प्रक्रिया में ताकत बढ़ाने और वजन कम करने का एक प्रमुख घटक वैनेडियम है. जैसे-जैसे ग्राहक कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अपना मन बना लेंगे. उत्पादों की मांग भी उसके साथ साथ बढ़ने लगेगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cyber-awareness-program-e-rakshak-launched-at-chamber-bhawan/">रांची

: चैंबर भवन में साइबर जागरुकता कार्यक्रम,  ई-रक्षक किया गया लॉन्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही