Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कैंसर हॉस्पिटल को दी एक करोड़ से ज्यादा की राशि

 
Jamshedpur : टाटा स्टील ने कैंसर मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोलकाता में टाटा मेडिकल सेंटर (टीएमसी) को 1,00,73,480 रुपये का अनुदान दिया है. कलिंगानगर (ओडिशा) में टाटा स्टील की नई अत्याधुनिक कोल्ड रोलिंग मिल कॉम्प्लेक्स यूनिट में उत्पादित कोल्ड रोल्ड स्टील के पहले चार कॉइल्स (62 एमटी) की नीलामी के माध्यम से यह योगदान संभव हुआ. वैस कोल्ड रोलिंग मिल को इसी वर्ष 15 फरवरी को चालू किया गया था, जो टाटा स्टील के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ. यह उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और उद्योग पर इसके स्थायी प्रभाव को प्रदर्शित करता है. इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए टाटा स्टीलियम वितरकों के बीच 4 मई को एक नीलामी आयोजित की गई थी. इसके परिणामस्वरूप एक करोड़ रुपये से अधिक की उल्लेखनीय राशि प्राप्त हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-gave-instructions-to-crack-down-on-quack-doctors/">जमशेदपुर

: झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसने के डीसी ने दिए निर्देश

डॉ  पट्टाथेइल अरुण ने जताया आभार

गुरुवार को 1,00,73,480 रुपये का चेक टाटा स्टीलियम चैनल पार्टनर्स मुंबई से नरेश स्टील, बैंगलोर से जीके इस्पात, और चेन्नई से श्री बालाजी नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले की उपस्थिति में टाटा मेडिकल सेंटर को अनुदान में दिया गया. इस कार्यक्रम में टाटा मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. पट्टाथेइल अरुण के साथ-साथ प्रभात कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स), टाटा स्टील और प्रवीण श्रीवास्तव, चीफ ऑफ मार्केटिंग एंड सेल्स (ब्रांडेड प्रोडक्ट एंड रिटेल), टाटा स्टील, टीएमसी और टाटा स्टील के अन्य सदस्यों के साथ शामिल थे. डॉ पट्टाथेइल अरुण ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘टाटा मेडिकल सेंटर, टाटा स्टीलियम चैनल पार्टनर्स द्वारा प्रदर्शित उदारता और सेवा भावना के प्रति बहुत प्रसन्न और आभारी है. ये प्रयास हमें समुदाय का समर्थन, रोगियों को कैंसर के खिलाफ लंबी और महंगी लड़ाई में होने वाली कठिनाइयों को कम करने की दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-forest-department-team-chased-two-elephants-from-the-cowshed/">चाकुलिया

: वन विभाग की टीम ने गौशाला से दो हाथियों को खदेड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही