Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारी पिकनिक मनाने गये थे पहाड़भांगा, हो गयी चोरी

Jamshedpur  (Ashok Kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आउटर सर्किल रोड के रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी राकेश कुमार दुबे 8 जनवरी को पिकनिक मनाने के लिये पोटका के पहाड़भांगा अपने परिवार समेत गये हुये थे. शाम को जब वे अपने घर पर लौटे तब देखा कि घर की मेन ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. भीतर जाने पर देखा कि कमरे के सामान भी बिखरे हुये हैं. उनके घर से चोरों ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी कर ली. घटना के बाद राकेश दुबे ने इसकी लिखित शिकायत बिष्टुपुर थाने में दी है. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/and-sometimes-the-traffic-police-themselves-become-cranes/">…

और ट्रॉफिक पुलिस कभी-कभी खुद बन जाती है क्रेन

सुबह 11.15 बजे अपनी कार से निकले थे बाहर

राकेश दुबे के अनुसार वे 8 जनवरी की सुबह 11.15 बजे अपनी कार से परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाने के लिये पहाड़भांगा गये हुये थे. वहां से वे शाम 5.45 बजे घर पर लौटे थे. सामने मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. कमरा और अलमारी का ताला भी टूटा ही थी. देखा कि लॉकर को तोड़कर जेवर की चोरी की गयी है.

चोरों के क्या लगा है हाथ

चोरों ने टाटा स्टील के कर्मचारी के घर से सोने का कान का झुमका, सोने की दो पीस बाला, एक जोड़ी छोटी बाली, सोने की चेन एक पीस, सोने की अंगूठी तीन पीस, मंगलसूत्र एक पीस, पायल 8 जोड़ी, बिछिया 10 जोड़ी, बच्चों का चांदी की कंगन 4 जोड़ी, हीरे की अंगूठी एक पीस आदि की चोरी हुई है.

योजना बनाकर की गयी है चोरी

टाटा स्टील कर्मचारी का मानना है कि उनके घर में चोरी की वारदात को योजना बनाकर अंजाम दिया गया है. उन्हें लग रहा था कि वे दिन में घर से बाहर जा रहे हैं तो चोरी की घटना नहीं घटेगी, लेकिन जब वे लौटे तब आवाक रह गये. उन्होंने बताया कि पड़ोस में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, लेकिन उसका लोकेशन मेन रोड की तरफ नहीं है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-robbing-a-car-for-not-depositing-the-installment-by-taking-a-finance-car-police-probing-recovered-pistol/">जमशेदपुर

: फाइनांस की कार लेकर किस्त जमा नहीं करने पर कार लूट का लगाया आरोप, बरामद पिस्टल की जांच कर रही पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही