Search

 
 
 

जमशेदपुर : मालगाड़ी से कटकर टाटा स्टील के पदाधिकारी ने की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट के पास शनिवार सुबह 11 बजे मालगाड़ी से कटकर कदमा निवासी विजय कुमार निराला ने आत्महत्या कर ली. मालगाड़ी की चपेट में आकर उनका शव 100 मीटर तक घिसटता चला गया. थोड़ी दूर तक चलने के बाद मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोकी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय के परिजनों को इसकी सूचना दी. विजय टाटा स्टील में आईएल टू पदाधिकारी थे. टाटा स्टील में दो माह पूर्व इनपर गंभीर आरोप लगा था. इसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच चल रही थी. [caption id="attachment_691993" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Tata-Steel-Vijay-Atmhatya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजय कुमार निराला का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : ‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/adipurush-dialogue-writer-manoj-muntashir-apologizes-for-hurting-peoples-sentiments/">‘आदिपुरुष’

के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए मांगी माफी
निलंबन के कुछ दिनों बाद इनका ट्रांसफर कलिंगनगर प्लांट में कर दिया गया था. घटनास्थल के आस-पास मौजूद ऑटो चालकों ने बताया कि विजय बीते एक माह से उक्त स्थल पर आत्महत्या का प्रयास करने के लिए आते थे. हर बार ऑटो चालक उन्हें आत्महत्या करने से रोक लेते थे, पर आज उन्हें कोई नहीं रोक पाया. ऑटो चालकों ने बताया कि वे कार से आते थे और कार को सड़क पर खड़ी कर देते थे. पुलिस ने उनकी कार को भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है. सूत्रों के अनुसार टाटा स्टील में किसी मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही