Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस की टीम बेमिसाल, पूरे राज्य के लिए ऐसी टीम की जरूरत- नितिन कुलकर्णी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सोमवार को साकची रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन में रक्तदाताओं की अपार भीड़ ने लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता को दर्शाता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी एवं विशिष्ट अतिथि एडीजी सुमन गुप्ता थी. दोनों ने रक्तदान कर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया. इससे पहले उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राज्य में बेहतर कार्य कर रही है. इस शाखा के कार्यों से दूसरे शाखाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है. रेड क्रोस भवन इस संस्था और समाज की धरोहर है, इसमें ऐसे ही अच्छे कार्य होते रहे मेरी शुभकामना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rape-of-six-year-old-girl-in-bagbeda-accused-arrested/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बर्दी के नेमप्लेट पर ग्रूप लिखवाने की हुई शुरुआत

[caption id="attachment_631314" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/blood-donation.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> रक्तदान करता रक्तदाता[/caption] भारतीय पुलिस सेवा की एडीजी रैंक की अधिकारी सुमन गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एक जीवंत संस्था है. इसकी सालोभर गतिविधियों के कारण लोगों का जुड़ाव है. उन्होंने जमशेदपुर में जैप के अपने कार्यकाल में रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ जवानों के स्वास्थ्य सेवा पर किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि उसी समय से उन्होंने यह पहल की कि हर जवान की वर्दी पर उनके बैच पर नाम के साथ उनका ब्लड ग्रुप भी लिखा हो, क्योंकि कई बार ब्लड ग्रुप के जानकारी के अभाव में बीहड़ क्षेत्रों में सेवा देने वाले जवानों को आकस्मिक जरूरत पर रक्त की उपलब्धता में देरी हुई है. लेकिन इस पहल से जवानों को लाभ मिला. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह एसडीओ धालभुम पियुष सिन्हा ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर को भी लाभ होता है और नये रक्त से और स्फूर्त होता है। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjps-dharna-after-a-month-for-the-release-of-hindu-leaders-is-a-reflection-of-the-partys-slipping-ground-mukul-mishra/">जमशेदपुर

: हिंदू नेताओं की रिहाई के लिए एक माह बाद भाजपा का धरना पार्टी की खिसकती जमीन का परिचायक – मुकूल मिश्रा

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

रबीन्द्र नाथ चौबे, चन्द्रमोहन सिंह, केएनपी सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, प्रभाकर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश राय, सिद्धनाथ दुबे,  अनुपम सिन्हा, राकेश मिश्र,  डी.के. घोष, व्हीएसएन मूर्ति, डॉ. बी. पी. सिंह, विजय घोषाल, दीपक मित्रा, समीर सरकार, रवि सरावगी, मनोज बागड़ी, आशुतोष पारीक एवं अनेकों गणमान्य उपस्थित थें. इस दौरान रेड क्रॉस के 50 कार्यकर्ता तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं भोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में बेहतरीन भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reconstitution-of-bjmo-birsanagar-mandal-new-expansion-of-mahila-morcha/">जमशेदपुर

: भाजमो बिरसानगर मंडल का पुनर्गठन, महिला मोर्चा का नए सिरे से हुआ विस्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही