Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एक्सिस बैंक का आदमी बता साइबर बदमाशों ने उड़ाये 98 हजार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साइबर बदमाशों ने एक्सिस बैंक का आदमी बताकर मानगो पोस्ट ऑफिस रोड राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाली दिप्ती रानी मिश्रा के खाते से 98 हजार उड़ा लिये. रुपये कटने की जानकारी मोबाइल पर आये मैसेज से मिलते ही दिप्ती ने घटना की लिखित शिकायत बिष्टुपुर के साइबर थाने में जाकर की. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : अक्षय">https://lagatar.in/bjp-leaders-eyes-on-akshay-kumars-film-ram-setu-subramanian-swamy-sent-legal-notice/">अक्षय

कुमार की फिल्म राम सेतु पर भाजपा नेता की टेढ़ी नजर, सुब्रमण्यन स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस

क्रेडिट कार्ड ऑफिस के नाम पर किया था फोन

साइबर बदमाशों ने 26 अगस्त को दिन के 12.43 बजे मोबाइल नंबर 99267-54532 से फोन किया और खुद को एक्सिस बैंक का आदमी बताया और कहा क्रेडिट कार्ड ऑफिस से बोल रहे हैं. इसके बाद उसी नंबर से कहा कि दोबारा फोन आयेगा. उसे रिसिव करना है.

ऐसे लिया झांसे में

साइबर बदमाशों ने फोन करके दिप्ती से कहा कि एक्सि कार्ड कैश.सीओ.इन पर जायें. इसके बाद लॉगिन करके को कहा. इस बीच ही मोबाइल पर एक फार्म भेजा और उसे भरकर सबमीट करने के लिये कहा. ओटीपी नंबर आने पर उसका आधा नंबर भरने के लिये कहा. फार्म सबमीट करते ही दिप्ती के खाते से 98 हजार रुपये पल भर में उड़ गये. खाते से रुपये कटने के बाद दिप्ती को आभास हुआ कि वह साइबर बदमाशों के झांसे में आ गयी थी. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/bad-news-for-wine-drinkers-many-brands-of-whiskey-closed-there-may-be-a-shortage/">शराब

पीने वालों के लिए बुरी खबर, Whisky के कई ब्रांड्स की ब्रिकी बंद, हो सकती है किल्लत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही