Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बंगाल के यात्री की है हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से बरामद शव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोमवार की रात डेढ़ बजे हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद शव की पहचान हो गयी है. परिवार के लोगों ने उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना के सोनारपुर निवासी अमिताभ दत्ता (56) के रूप में की है. वे रामकृष्ण मिशन यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे. इधर उनका तबादला इसी जिले में हो गया था. इस क्रम में ही वे ट्रेन पर यात्रा कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-a-puzzle-made-by-the-police-for-the-loot-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट पुलिस के लिये बनी पहेली

पुलिस नहीं कर रही मामले का खुलासा

ट्रेन से यात्री की शव बरामदगी के मामले में रेल पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है. पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग मामले को हार्ट अटैक नहीं मान रहे हैं. वे संदेहास्पद बता रहे हैं. अब पुलिस के लिये परेशानी बढ़ गयी है. पुलिस का कहना है कि यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था. इसका मतलब यह है कि उन्होंने कीटनाशक खायी है. अब इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

शव भेजा गया पोस्टमार्टम

शव की पहचान होते ही रेल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. यात्री अमिताभ दत्ता सोमवार को हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुये थे. ट्रेन का टिकट भी रेल पुलिस की ओर से बरामद किया है. वे एसी कोच में यात्रा कर रहे थे. इस बीच अचानक उनका शव कोच के दरवाजे के पास देखा गया था. रेल पुलिस ने शव बरामद करते समय किसी भी यात्री का बयान नहीं लिया है. इस कारण से अब पुलिस की परेशानी बढ़ने लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-campaign-started-to-save-people-from-cyber-crime/">जमशेदपुर:

साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिये शुरू किया गया जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही