Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल में 150 सीटों के लिए नौनिहालों के भाग्य का हुआ फैसला

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी में सत्र 2023-24 में नामांकन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैन्युअल लॉटरी निकली गई. लॉटरी में कुल 200 सीटों में से 50 सीटें बीपीएल कोटे के लिए आरक्षित रखकर 150 सीटों के लिए अलग अलग श्रेणियों के लिए लॉटरी निकली गई. उम्मीदवारों के वीडीओ और चयन सूची डीएवी पब्लिक स्कूल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-written-assurance-of-the-co-the-chief-sitting-on-hunger-strike-broke-the-fast/">जमशेदपुर

: सीओ के लिखित आश्वासन पर भूख हड़ताल पर बैठी मुखिया ने तोड़ा अनशन
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन स्कूल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह चुने हुए नौनिहाल जो देश के भविष्य हैं, वो अगले 15 सालों के लिए हमारे साथ रहते हैं और इन्हे विद्यालय में सुरक्षित रखते हुए सभ्य एवं सुशिक्षित नागरिक बनाना ही हमारा लक्ष्य है. साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद् दिया. साथ कहा कि यह लॉटरी प्रणाली स्कूल द्वारा नर्सरी स्तर पर चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रतिबिंबित करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-organized-on-world-hindi-day-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्या प्रज्ञा सिंह के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि देवाशीष, सुजय कुमार, ओपी मिश्रा एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, अधिवक्हता रजीत सिंह, डीएवी विद्यालय बहरागोड़ा के प्राचार्य अनूप कुमार, डीएवी स्कूल चाईबासा की प्राचार्या रेखा कुमारी समेत डीएवी एलएमसी स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य, डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के प्राचार्य गंगा प्रसाद झा, अभिभावक प्रतिनिधि के सदस्य निधि सिंह, अमित खिरवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान स्कूल की सुतापा घोष, सुजाता मुखर्जी, रिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, अवशेष कुमार समेत नर्सरी की शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही