Search

Jamshedpur : टुईलाडुंगरी में चांदी की आभा से जगमग होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

Jamshedpur (Vishwajit Bhatt) : श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी टुईलाडुंगरी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा चांदी की आभा से जगमग रहेगी. यहां पंडाल के निर्माण में कुल 22 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. रसोई में उपयोग होने वाली स्टील की जाली, प्लास्टिक की जाली और स्टील के डिब्बे और प्लास्टिक के डिब्बे आदि से पूरा पंडाल सजाया जा रहा है. हर साल की भांति इस साल भी पूजा समिति ने कुछ नया करने की कोशिश है. यह विशाल पंडाल काल्पनिक मंदिर का प्रतिरूप होगा. पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 110 फीट है. पंडाल के निर्माण में पश्चिम बंगाल के 40 कुशल कारीगारों की टीम तो लगी ही हुई है, मां दुर्गा की प्रतिमा के निर्माण में भी पश्चिम बंगाल के ही कोटाई के कारीगारों की टीम लगी है. मां दुर्गा की प्रतिमा के निर्माण में कुल एक लाख 75 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-stopped-operation-of-heavy-vehicles-in-bahda-village/">Kiriburu

: बहदा गांव में भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीणों ने रोका
[caption id="attachment_959997" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Tuiladungri-1.jpg"

alt="" width="600" height="600" /> टुइलाडुंगरी दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा का प्रतिरूप.[/caption] कमेटी के मुख्य संरक्षक झारखंड सरकार के गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव दिनेश कुमार, लाइसेंसधारी राजा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, राजकुमार सिंह, डॉ संजय गिरी, सुबोध श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, सचिव भोला जग्गी, पांडे प्रधान, मीके सिंह, रंजीत गुप्ता, सतीश सिंह, आमोद सिंह, टीमा दत्ता, रतन साहू, संजय शर्मा, बलकार सिंह, हिमांशु प्रधान, राजीव प्रधान, पीतांबर सिंह, पप्पू अग्रवाल, यशवंत प्रधान, अजय प्रधान, राम सिंह, बक्शी सिंह आदि हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-water-is-being-sent-by-tanker-to-guava-market-area/">Kiriburu

: गुवा बाजार क्षेत्र में टैंकर से भेजा जा रहा है पानी

मेला भी आकर्षण का केंद्र

यहां लगने वाला मेला भी आकर्षण का केंद्र रहता है. इस मेले में चार बड़े और चार छोटे झूलों के साथ कुल 35 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों पर खाने-पीने की चीजें, खिलौने, गुब्बारे, श्रृंगार के सामान सहित तमाम तरह की घरेलू उपयोग की चीजें उपलब्ध रहेंगी. पंडाल का उद्घाटन चतुर्थी यानि रविवार को होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन बतौर अतिथि पंडाल का उद्घाटन करेंगे. इसे भी पढ़ें : जल्द">https://lagatar.in/part-3-of-the-film-tanu-weds-manu-will-come-soon-kangana-ranaut-will-be-seen-doing-a-triple-role/">जल्द

आयेगा फिल्म तनु वेड्स मनु का पार्ट 3, ट्रिपल रोल करती नजर आयेंगी कंगना रनौत

सप्तमी, अष्टमी व नवमी को पंडाल में भोग वितरण

उद्घाटन के दिन देर रात तक भक्ति संगीत का कार्यक्रम कलाकार प्रस्तुत करेंगे. इसके अलावा सप्तमी, अष्टमी व नवमी को बच्चे व महिलाएं एक-एक घंटे नृत्य-गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. सप्तमी, अष्टमी व नवमी को पंडाल में भोग वितरण तो किया ही जाएगा, यहां आने वाले भक्तों को पंडाल में बैठाकर भी भोग ग्रहण कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : दूसरों">https://lagatar.in/those-who-brighten-up-the-houses-of-others-would-also-have-brightened-their-houses-if-the-clay-art-board-was-working/">दूसरों

का घर रौशन करने वालों का भी घर रौशन होता, अगर माटी कला बोर्ड काम कर रहा होता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp