भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि Jamshedpur (Anand Mishra) : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि `समर्पण दिवस` के रूप में मनायी. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इसके बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची पश्चिम मंडल अंतर्गत जेल चौक स्थित दीनदयाल भवन में दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-madhya-pradesh-congress-remembers-villages-poor-and-farmers-during-elections/">मध्य
प्रदेश में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं … इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारक थे. समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे. उनकी एकात्मक मानववाद की दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज के सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही है. उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं लगातार चला रही हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है. उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों और विचारधारा को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसे भी पढ़ें : पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार
सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार- बाबूलाल
अल नीनो कमजोर पड़ रहा, भारत में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ी : मौसम विज्ञानी
प्रदेश में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं … इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारक थे. समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे. उनकी एकात्मक मानववाद की दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज के सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही है. उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं लगातार चला रही हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है. उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों और विचारधारा को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसे भी पढ़ें : पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार
सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
कार्यकर्ताओं ने सहयोग निधि में किया समर्पण
संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने `समर्पण दिवस` के मौके पर सहयोग राशि समर्पित की. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से सहयोग निधि में अपना अंशदान समर्पित किया. इसे भी पढ़ें : पंडित">https://lagatar.in/modi-government-is-fulfilling-the-dreams-of-pandit-deendayal-babulal/">पंडितदीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार- बाबूलाल
विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में मनाया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/el-nino-is-weakening-chances-of-good-monsoon-rains-in-india-increase-meteorologist/">अल नीनो कमजोर पड़ रहा, भारत में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ी : मौसम विज्ञानी
Leave a Comment