Search

 
 
 

जमशेदपुर : त्रिदंडी स्वामी आश्रम के महंत ने किया अलबम “जय जय मैया” का पोस्टर लांच

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शारदीय नवरात्र को देखते हुए शहर के युवा कलाकारों की टीम द्वारा बनाई गई अलबम "जय जय मैया" का पोस्टर गुरुवार को बागबेड़ा स्थित सप्तऋषि आश्रम सीताराम मंदिर में लांच किया गया. अलबम का पोस्टर बिहार के आरा स्थित श्री त्रिदंडी स्वामी आश्रम के महंत ज्योति नारायणचार्य व सप्तऋषि आश्रम के महंत राम पूजन दास ने लांच किया. मौके पर दोनों ने कहा कि "जय जय मैया" गीत देशभर में धूम मचाएगी. इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन और नवोदित गायिका ऑलिविया सिंह ने गाया है. महंत ने कहा कि दोनों ही गायकों ने बेहतर ढंग से इस गीत को गाया है. अलबम के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और शिक्षक आलोक राज सिंह हैं. वहीं निर्देशक मनोज पांडे और गीतकार अमित तिवारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-middle-and-high-school-students-of-utkal-society-learned-how-to-make-compost-from-wet-waste/">जमशेदपुर

: उत्कल समाज के मध्य व उच्च विद्यालय के छात्रों ने सिखे गीले कचरे से खाद बनाने का तरीका

इंजीनियर और शिक्षक ने अलबम निर्माण में किया सहयोग

जय जय मैया अलबम के निर्माता आईटी इंजीनियर सह नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और शिक्षक आलोक राज सिंह हैं. दोनों मिलकर कई कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पले बढ़े अवनीश श्रीवास्तव ने बताया की शारदीय नवरात्र में अलबम निकालने वाले शहर के कलाकारों की टीम को हर संभव सहयोग करेंगे. उन्होंने बताया की सामाजिक जागरूकता और अच्छे संदेश पर बनाई जाने वाली शॉर्ट फिल्म और वीडियो एलबम के निर्माण में सहयोग करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-my-guess-is-that-deepak-has-carried-out-the-incident-anand-sahu/">जमशेदपुर

: मेरा अनुमान है कि घटना को दीपक ने ही अंजाम दिया है : आनंद साहू
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही