Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिस उद्देश्य के लिए हूल हुआ, वह पूरा नहीं हुआ : एआईडीएसओ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (ओआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर इकाई की ओर से भुईयांडीह चौक पर हूल दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार ने किया. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सिद्धू कान्हु को याद कर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश के लिए हूल का आह्वानन हुआ था, वह उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-waiting-for-the-departments-letter-to-colleges-for-admission-in-intermediate/">जमशेदपुर

: इंटरमीडिएट में एडमिशन को कॉलेजों को विभाग की चिट्ठी का इंतजार
उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को कही खो दिया है. हमारा झारखंड बड़ा हुआ, बढ़ा नहीं, विकसित नहीं हुआ. सिद्धू कान्हु का सपना आज भी अधूरा है, जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा. अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नहीं बल्कि धूल, राख व अवशेष के रूप में बचा रह जाएगा. पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता ने कहा कि राज्य व केंद्र की शिक्षा विरोधी नीतियों ने राज्य के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ कर रख दिया है. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-chirag-paswan-may-join-the-modi-cabinet-modi-cabinet-meeting-will-be-held-on-july-3/">पटना:

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं चिराग पासवान ! 3 जुलाई को होगी मोदी कैबिनेट की बैठक
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयला की नगरी और जंगलों का राज्य होने के बावजूद भी झारखंड घोटालों के मामले में हमारा झारखंड टॅाप पर है. झारखंड में कॉलेजों-स्कूलों में शिक्षक नहीं, सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया है. जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया जा रहा है. आदिवासियों- मूलवासी को सदैव ठग कर, सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही। इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pandits-clashed-in-sakchi-sheetla-mata-temple-the-matter-reached-the-police-station/">जमशेदपुर

: साकची शीतला माता मंदिर में भिड़े पंडित, थाना पहुंचा मामला
इस कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन ने किया. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बनसिरियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, नगर सचिव सविता सोरेन,कामेश्वर प्रसाद, बबिता सोरेन, झरना महतो, किशोर पॉल, अमित, विशाल, वंदना मांझी, अपूर्व महतो समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही