Search

 
 
 

पटना: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं चिराग पासवान ! 3 जुलाई को होगी मोदी कैबिनेट की बैठक

 
Patna: नरेंद्र मोदी कैबिनेट की 3 जुलाई को बैठक होने वाली है. जिसको लेकर बिहार की राजनीति में भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कहा जा रहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल होगा. साथ ही चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी. इससे पहले भी केंद्र सरकार की ओर से चिराग पासवान को जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई थी. वहीं अगर चिराग पासवान की बात करें तो वो बिहार की राजनीति में काफी एक्टिव रहते हैं. साथ ही नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-104.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चिराग पासवान खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान कहते हैं. साथ ही कई मुद्दों पर उनकी राय बीजेपी से मिलती है. उन्होंने बिहार में शराब बंदी, जातीय जनगणना का विरोध किया था. साथ ही मुखर होकर नीतीश कुमार का विरोध करते हैं. ऐसे में अब बिहार की राजनीति में ये चर्चा जोरों से चल रही है कि चिराग पासवान को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. सूत्रों को मुताबिक चिराग पासवान के अलावा बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले जीतनराम मांझी को भी एनडीए में शामिल करने की तैयारी में है. इसे भी पढ़ें: पटना:">https://lagatar.in/rohini-acharya-taunts-amit-shah-blames-him-for-manipur-violence-without-naming-him/">पटना:

रोहिणी आचार्या ने अमित शाह पर कसा तंज, नाम लिए बिना ही मणिपुर हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही