Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने छात्रों और युवाओं को ठगा है , इसे उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं तैयार रहें : रामचंद्र सहिस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मनीफिट स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आजसू छात्र संघ के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव चंद्रगुप्त सिंह ,केंद्रीय सचिव आदित्य महतो, छात्र संघ कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष आकाश सिन्हा शामिल हुए. संघ के नीति-सिद्धांत और कार्य को देखते हुए आकाश सिन्हा की अगुवाई में एनएसयूआई के जिला सचिव विकास पांडे ने कई छात्र नेताओं के साथ आजसू छात्र संघ का दामन थामा. इसे भी पढ़ें : नमो">https://lagatar.in/download-namo-app-and-get-a-chance-to-meet-pm-modi-sanjay-seth/">नमो

एप डाउनलोड करें और पाएं PM मोदी से मिलने का मौका – संजय सेठ
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि छात्र और युवा इस राज्य के ही नहीं पूरे देश के कर्णधार हैं. लेकिन इस राज्य में सबसे ज्यादा शोषित और ठगा हुआ वर्ग छात्र और युवा ही है, जबकि झारखंड राज्य के आंदोलन में छात्र और युवाओं की भूमिका का वर्णन शब्दो में नहीं किया जा सकता है. युवा वर्ग का लगातार आजसू में शामिल होना यह दर्शाता है कि युवा खुद भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और निश्चित ही 2024 में युवाओं की फौज राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है. युवाओं को राजनीति करने के लिए आजसू से अच्छा मंच नहीं मिल सकता है. यह एक विद्यालय है, जहां युवा राजनीति की बारीकियों को सीख कर राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-executive-of-giants-group-takes-oath-pledges-for-social-service/">जमशेदपुर

: जायंट्स ग्रुप की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का लिया संकल्प
कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कहा कि राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार का रवैया उच्च शिक्षा के प्रति उदासीन है. इस कारण राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है. निरंतर शासन-प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा में असफल रहा है. झामुमो झारखंड में सबसे ज्यादा राज करने बाला दल है. सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री इन्हीं के दल से हुए हैं, फिर भी प्रतियोगी परीक्षा, नागरिक सुरक्षा, रोजगार के क्षेत्र में सरकार असफल रही है. इसीलिए युवाओं की रुझान आजसू की तरफ है. कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला सचिव विकाश पांडे, अजीत कुमार, संजीव कुमार, मोनू कुमार, अविनाश कुमार, अमन कुमार, रोशन कुमार, त्रिलोचन कुमार, अजय कुमार, धनंजय दुबे, अविनाश कुमार पांडे, रमन कुमार, रौनक कुमार, साई कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार, सत्यम कुमार, किशन कुमार, राज पांडे, देव पांडे, विकास कुमार, प्रियेश कुमार, अंशु कुमार, हिमांशु, आर्यन, रंजन राज, प्रवीण, सुदीप सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, तेजस कुमार, आर्यन यादव, आदित्य कुमार, देव गोरी, उज्जवल कुमार समेत अन्य ने आजसू छात्र संघ का दामन थामा. सभी को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवायी. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद चौबे ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही