Search

 
 
 

Jamshedpur : बोल बम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीय - सरयू राय

 
  • ट्रस्ट का कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न, लोगों ने लिया स्वादिष्ट लिट्टी का आनंद
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में सेवा शिविर का समापन एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय थे. श्री राय ने ट्रस्ट के निःस्वार्थ कार्य तथा ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह की प्रशंसा की. श्री राय ने कहा कि जिस तरीके से तारापुर में ट्रस्ट की तरफ से शिविर लगाकर हजारों लोगों की निःस्वार्थ सेवा की गई, भोजन कराया गया, मेडिकल सुविधाएं दी गईं, विश्रामागार दिया गया, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई, वह वास्तव में अनुकरणीय है. ट्रस्ट के ट्रस्टी राकेश कुमार सिंह, ट्रस्ट के वरीय सेवादार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर, पौधारोपण और शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पास-पड़ोस के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा. कार्यकर्ता मिलन समारोह में लोगों ने लिट्टी-चोखा का आनंद लिया. इस मौके पर पंकज कुमार सिंह, अनीश कुमार, कपिलदेव मिश्रा, बबन पांडेय, अनूप नंदी, अभिषेक, निशांत, राहुल, रंजीत आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : गया:">https://lagatar.in/large-consignment-of-illegal-weapons-and-cartridges-recovered/">गया:

अवैध हथियार व कारतूस की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही