Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर में 25 दिनों से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदानगर के रहनेवाले देवेंद्र सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की देर रात नकदी व जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर सबसे पहले देवेंद्र सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस जांच में पहुंची और देवेंद्र सिंह से मोबाइल पर बातचीत की. [caption id="attachment_535695" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kamre-ka-bikhra-saman-1-300x201.jpeg"

alt="" width="300" height="201" /> चोरी की घटना के बाद कमरे का बिखरा सामान.[/caption] इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/americas-fbi-and-indias-cbi-officers-brainstorm-on-cyber-crimes/">अमेरिका

की एफबीआई और भारत की सीबीआई के अधिकारियों ने साइबर अपराधों पर मंथन किया

25 दिनों से गुजरात में हैं परिवार के लोग

देवेंद्र सिंह की बात करें तो वे अपनी पत्नी के साथ पिछले 25 दिनों से गुजरात में रह रहे हैं. उनकी पोस्टिंग गुजरात के पोरबंदर में हो जाने के के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. देवेंद्र सिंह की दो बेटी भी है जो शहर के बाहर जॉब करती है. चोरी की घटना में उन्हें कितने का नुकसान हुआ है. इसका खुलासा उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : RIMS:">https://lagatar.in/rims-patients-are-forced-to-buy-two-vials-for-rs-12/">RIMS:

कैसे होगी जांच, दो की वाइल 12 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं मरीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही