Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गापूजा कमेटी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के न्यू फार्म एरिया प्लाजा के पास स्थित दुर्गापूजा कमेटी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की देर रात चोरी कर ली. चोरों के हाथ ऑफिस से दो टीना तेल और पीतल का बड़ा सा बर्तन हाथ आया है. घटना की जानकारी कमेटी के सदस्यों को घटना के घंटों बाद मिली थी. इसके बाद इसकी लिखित शिकायत कमेटी के सदस्य रूनु महंती ने कदमा थाने में जाकर दी. इसके बाद पुलिस जांच में पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attacked-with-stone-for-not-paying-extortion/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं देने पर पत्थर से किया हमला

15000 का हुआ है नुकसान

घटना के बारे में बताया गया कि जब कमेटी के लोग सुबह के समय दुर्गापूजा कमेटी के ऑफिस के बाहर आये थे तब ताला बंद देखा था. बाद में जब चाभी लेकर ताला खोलने का प्रयास किया तब ताला नहीं खुल रहा था. बताया गया कि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बाहर से फिर उसी ताला को लगा दिया था. इस कारण से कमेटी के लोगों को चोरी की घटना की आशंका तक नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-national-conference-of-water-ministers-water-conservation-is-possible-only-with-public-participation/">पीएम

मोदी ने जल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही