Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलीडीह व जुगसलाई में चोरी

 
Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले गणेश कुजूर के घर में घुसकर रविवार की रात चोरों ने नकदी समेत जेवरातों की चोरी कर ली. घटना की भनक लगने पर परिवार के लोग जाग गये. इसके बाद इसकी जानकारी उलीडीह थाने पर जाकर दी. गणेश कुजूर का कहना है कि रविवार की रात वे अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे. इस बीच ही रात के 2.30 बजे आंख खुली. घर की जांच करने पर देखा कि मोबाइल, नकदी, जेवर आदि की चोरी हो गयी है. घटना के बारे में उलीडीह पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही चोरों का भी पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husbands-attacker-is-threatening-to-take-up-the-case/">जमशेदपुर

: पति का हमलावर दे रहा केस उठाने की धमकी

जुगसलाई में ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी

जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार गली के पीछे चोरों ने बिमला अगरबत्ती कार्यालय का ताला तोड़कर पंखा समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना के संबंध में शिव घाट रोड के रहने वाले विरेंद्र कुमार सिन्हा के बयान पर चोरी का एक मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-missing-rythus-body-recovered-from-the-pit-of-the-house/">जमशेदपुर

: घर के गड्ढ़े से बरामद हुआ लापता रथु का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही