Search

 
 
 

जमशेदपुर : भुइयांडीह में मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ रुपयों की चोरी

जमशेदपुर शहर के भुइयांडीह लिट्टी चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर रुपयों की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों की सूचना पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है. शहर के भुइयांडीह लिट्टी चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर रुपयों की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों की सूचना पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दानपेटी में कितने रुपए थे, यह पता नहीं चल पाया है.


स्थानीय लोगों ने बताया कि दानपेटी कई दिनों से नहीं खुली थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि उसमें चढ़ावा की अच्छी खासी रकम होगी. ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात चोरों ने टेल्को इलाके में कई मंदिरों को निशाना बनाया. चोरों ने मंदिरों की दानपेटी तोड़कर रुपयों की चोरी कर ली थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही