Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पंचायतों में कचरा उठाव की व्यवस्था नहीं, जगह-जगह गंदगी का लगा है अंबार

Advertisement
Advertisement
jamshedpur :  शहरी क्षेत्रों में कचरा का उठाव की व्यवस्था है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कचरा उठाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार है. इससे बीमारियां फैलने की संभावना है. इसे देखते हुए समाजिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिले के उपायुक्त सूरज कुमार से भेंट की. उपायुक्त से पंचायतों में होने वाले कचरा निष्पादन के संबंध में उचित व्यवस्था करने की मांग की. सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत ने बताया  कि शहरी क्षेत्रों की तरह जमशेदपुर ग्रामीण और पंचायत क्षेत्रों में कचरा का जमाव बहुत हो रहा है. इसे भी पढ़ें : एडीएल">https://lagatar.in/adl-society-in-the-absence-of-elections-for-two-years-the-general-secretary-and-other-members-opened-the-front/">एडीएल

सोसायटी : दो वर्षों से चुनाव नहीं होने पर महासचिव सहित अन्य सदस्यों ने खोला मोर्चा
कचरा जमने के कारण बरसात के समय में कचरा रोड पर आ जाता है और इससे अनेक तरह की बीमारी फैलने की आशंका रहती है. ग्रामीण क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य और भविष्य को देखते हुए शहरी क्षेत्रों की तरह कचरा उठाओ गाड़ी की व्यवस्था कराने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने इस संबंध में जल्द कदम उठाने का निर्देश दिया है. डीसी ने शुल्क देने पर पंचायतों में भी कचरा उठाव की व्यवस्था की जाएगी.  प्रतिनिधिमंडल में झामुमो नेता सागेन पूर्ति, भूपति सरदार, राजेश सामंत, अखिलेश महतो, सुधाकर लोहरा, रजनी दास, सोनू श्रीवास्तव, मंगल शर्मा, छोटे सरदार, राजकुमार महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही