Search

जमशेदपुर: होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस नहीं होने पर आंदोलन होगा- नीरज सिंह

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहासा वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलित हो गई है. पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (निवेशक प्रकोष्ठ) नीरज सिंह ने इस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी जारी की है. उन्‍होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी एवं कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है. जनता को घर चलाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में सरकार ने होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है. जिससे जनता त्राहि-त्राहि करने को विवश है. वह सोमवार को यहां मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. इसे भी पढ़ें:  ईडी">https://lagatar.in/central-government-conspiring-to-defame-cm-hemant-soren-by-misusing-ed-jmm/">ईडी

का गलत उपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार : जेएमएम

मानगो नगर निगम अतिरिक्त बोझ लाद रही: सिंह

उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम आम लोगों का मौलिक अधिकार छिनकर अतिरिक्त बोझ लाद रही है. जो जायज नहीं है. आज भी लोग पानी, बिजली, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जैसी अनेक सुविधाओं से वंचित हैं. ऐसे में होल्डिंग टैक्स का तीन गुणा भार जायज नहीं है. इस वृद्धि पर सरकार को विचार करना चाहिए. नीरज सिंह ने कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द इस मामले में कोई आदेश अथवा निर्णय नहीं आता है तो  मानगो क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सड़क पर उतरकर आंदोलन को विवश होगी.

मंत्री केवल घोषणाएं करने में व्यस्त: नीरज  

उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य की सेवा बदतर है. मंत्री केवल घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, जनता त्रस्त है. आंदोलन से पहले पार्टी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. जनता की सलाह से ही पार्टी आगे का आंदोलनात्मक रुख तैयार करेगी. प्रेस वार्ता में साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पाण्डेय, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सोनारी मंडल के प्रशांत पोद्दार एवं उलीडीह के मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र मल्लिक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: ‘JIMMS’">https://lagatar.in/jimms-software-became-a-means-of-online-upper-earning-of-departmental-officers/">‘JIMMS’

सॉफ्टवेयर बना विभागीय अधिकारियों के ऑनलाइन ऊपरी कमाई का जरिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//