Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागुनहातु में रिटायर्ड डीएफओ के घर में चोर घुसे, सिगरेट पीया फिर 10.80 लाख की चोरी की

 
Jamshedpur (Piyush Mishra) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु नीम भट्ठा में रिटायर्ड डीएफओ सुधीर चंद्र दास के घर में मंगलवार की रात 10.80 लाख की चोरी हो गई. चोर गेट और दरवाजे में लगा चार ताला तोड़ कर अंदर घुसे और तीन अलमारी तोड़कर 10 लाख रुपए के गहने और 80 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए. चोरों ने घर में बैठकर सिगरेट भी पीया. डीएफओ सुधीर चंद्र दास अपनी बड़ी बेटी के घर ओडिशा के करंजिया गए हुए हैं. सुधीर के घर के बगल में ही उनकी मंझली बेटी सुजाता दास रहती है. उसने सुबह गेट खुला देखा तो उसे लगा उसके माता-पिता घर लौट आए हैं. [caption id="attachment_338054" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Bagunhatu-DFO-CHORI-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> चोरी की घटना के बारे में पड़ोसियों के पूछताछ करती पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : क्लर्क">https://lagatar.in/the-journey-from-clerk-to-presidential-candidate-was-not-easy-draupadi-murmu-has-lost-her-husband-and-two-sons/">क्लर्क

से लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार तक का सफर नहीं था आसान, पति और दो बेटों को खो चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू
वह अंदर घुसी तो ताला टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा पड़ा था. उसने इसकी जानकारी फोन पर अपने पिता को दी. घर में रखे तीन अलमारी में रखे गहने और रुपये गायब थे. घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और जांच कर चली गई. सुजाता के अनुसार अलमारी में रखे 10 लाख रुपए के गहने और 80 हजार रुपए गायब हैं. सुजाता के अनुसार उसके पिता, मां और छोटी बहने तीन दिन पहले ही करंजिया गए हैं. उसके पिता डीएफओ के पद से चाईबासा से सेवानिवृत्त हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही