Search

 
 
 

जमशेदपुर : इस बार गांधी मैदान से निकलेगी हिन्दू नववर्ष यात्रा, मातृशक्ति करेगी अगुआई, श्रीराम दरबार समेत कई झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मानगो स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को हिन्दू उत्सव समिति की एक बैठक हुई. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मानगो स्थित गांधी मैदान से भव्य नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी. इससे पूर्व मानगो डिमना के एमजीएम मैदान से नववर्ष यात्रा निकाली जाती थी, जहां निर्माण कार्य हो रहा है. इसे लेकर मानगो गांधी मैदान से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : मतदाता">https://lagatar.in/last-chance-to-get-name-added-to-voter-list-will-have-to-do-this-work/">मतदाता

सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका, करना होगा ये काम
गांधी मैदान से बड़े ही धूमधाम हिन्दू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शंखनाद सर्वप्रथम 21 पंडितों द्वारा किया जायेगा. बड़ी संख्या में मातृशक्ति पारंपरिक परिधान धारण कर यात्रा की अगुआई करेंगी. यात्रा में पूरे कोल्हान सहित प्रदेश भर व कोल्हान से सटे सीमावर्ती क्षेत्र ओड़िशा व बंगाल से भी बड़ी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबी शामिल होंगे. इस यात्रा में तरह-तरह की झाकियां शामिल रहेगी जिसमे मुख्य रूप से राम जी का रथ सहित घोड़े व ऊंट शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-tb-day-tb-disease-increasing-rapidly-in-jharkhand-61553-new-patients-identified-in-2023/">विश्व

टीबी दिवस : झारखंड में तेजी से बढ़ रहा टीबी रोग, 2023 में 61,553 नये मरीज की पहचान
यात्रा में कई प्रकार की झांकिया शामिल होंगी, जिसमें श्रीराम दरबार का दर्शन होगा. वहीं, हिन्दू संस्कृति की झलक भारत माता का रथ आदि यात्रा की शोभा बढ़ाएगी. हिन्दू उत्सव समिति सभी हिन्दू धर्मावलंबियों से प्रत्येक परिवार से कम से कम एक या इससे अधिक लोगों को इस शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है. बैठक में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, संरक्षक कन्हैया सिंह, मानगो से दशरथ चौबे, प्रो राजीव कुमार, मृत्युंजय सिंह, सुनील, पूर्व सैनिक राजीव, सुशील, पवन सिंह, पिंटू, विनय मिश्रा, मुन्ना पंडित, अक्षय कोड़ा, संजीत शर्मा, शुभम कुमार, राहुल कुमार, शक्ति कुमार, दिनेश सिंह, रविशंकर पांडेय, मनीष कुमार समेत अनेक युवा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminal-absconds-from-rims-during-treatment/">जमशेदपुर

का अपराधी रिम्स से इलाज के दौरान फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही