- उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक
- शहरी क्षेत्र में वोटिंग बढ़ाने के लिए दी विशेष जिम्मेदारी
- कहा-जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में जन-जन का सहयोग जरूरी
के बिना मानवजाति का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इस अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए अपने साथ कम से कम 10 अन्य लोगों को बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई. डीडीसी ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 25 मई को मतदान दिवस है. इसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें. होटल व रेस्टोरेंट संचालक मिठाई के डब्बों या खाने के पार्सल में मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर घर-घर तक मतदान दिवस के संदेश को पहुंचाएं. साथ ही मॉल, कोंचिग, होटल रेस्टोरेंट में सेल्फी प्वाइंट, पोस्टर, बैनर लगाकर भी मतदान के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदातओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएं या अन्य कोई भी गतिविधि संचालित करें जिसमें बड़ी सहभागिता हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crisis-on-vocational-courses-in-government-colleges/">जमशेदपुर
: सरकारी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स पर संकट कोचिंग सेंटर संचालकों से वैसे सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाता, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है उन्हें 15 अप्रैल तक फॉर्म 6 भरवाते हुए सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. सभी उपस्थित सदस्यों से भी मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापन किए जाने की अपील की गयी, ताकि मतदान दिवस को वे आश्वस्त होकर बूथ तक पहुंचें और मतदान करें. बैठक में जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जिल खेल पदाधिकारी समेत 50 से ज्यादा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rats-gnaw-on-the-dead-body-kept-in-the-mortuary-in-mgm-hospital/">जमशेदपुर
: एमजीएम अस्पताल में चूहों ने शवगृह में रखे शव को कुतरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment