Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी की बाइक के साथ गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरगना शंकोसाई निवासी निर्मल चौधरी उर्फ नानू, शिबु कर्मकार उर्फ शिबू और दाईगुटू निवासी सोनु कुमार शर्मा उर्फ तोतो शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है. जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय (1) भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eat-and-cook-budget-of-jharkhand-government-babulal/">झारखंड

सरकार का खाओ पकाओ बजट : बाबूलाल
पुलिस को सूचना मिली की कुछ बाइक चोर क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना पाकर पुलिस द्वारा पायल सिनेमा के पास एंटी क्राइम अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान बड़ा हनुमान मंदिर की ओर से बाइक सवार तीन युवक मानगो चौक की ओर जा रहे थे. पुलिस को देख वे लोग बाइक मोड़कर वापस भागने लगे. पुलिस ने तीनों को खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ शुरु की. पूछताछ में तीनों ने बताया कि बाइक चोरी की है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-governments-emphasis-on-starting-education-in-tribal-language/">चंपाई

सरकार का जनजातीय भाषा में पढ़ाई शुरू करने पर जोर

मास्टर चाबी से करते थे बाइक चोरी

चोरों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक चोरी करते थे. चोरी की बाइक को बेच देते थे. उनके गिरोह में और भी लोग शामिल है. इधर, पुलिस फरार आरोपियों की निशानदेही में छापेमारी कर रही है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-governments-emphasis-on-starting-education-in-tribal-language/">चंपाई

सरकार का जनजातीय भाषा में पढ़ाई शुरू करने पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही